'द केरल स्‍टोरी' के प्रोड्यूसर की नेक पहल, धर्मांतरण का श‍िकार हुई लड़कियों के आश्रम को दान में देंगे 51 लाख

Updated on 18-05-2023 09:16 PM
अदा शर्मा स्‍टारर 'द केरल स्‍टोरी' साल 2023 की सबसे बड़ी हिट फिल्‍मों में से एक है। इस फिल्‍म ने जहां बॉक्‍स ऑफिस पर 13 दिनों में 155 करोड़ रुपये से अध‍िक की कमाई कर ली है, वहीं इसके मेकर्स पर मुसलमानों के ख‍िलाफ 'प्रोपेगेंडा' चलाने के भी आरोप लग रहे हैं। आरोपों और सांप्रदायिक सद्भाव का हवाला देकर फिल्‍म को पश्‍च‍िम बंगाल में बैन किया गया है। जबकि केरल और तमिलनाडु में भी अघोष‍ित आंशिक प्रतिबंध है। इस बीच मुंबई में बुधवार को एक प्रेस कॉन्‍फ्रेंस आयोजित की गई, जिसमें प्रोड्यूसर विपुल शाह, डायरेक्‍टर सुदीप्‍तो सेन और अदा शर्मा समेत फिल्‍म की स्‍टार कास्‍ट मौजूद थी। इस दौरान मेकर्स के साथ 26 पीड़‍ित लड़कियां भी मौजूद थीं। खास बात यह है कि विपुल शाह ने इन लड़कियों के पुनर्वास के लिए काम कर रहे आश्रम को 51 लाख रुपये दान देने की घोषणा की है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में 'The Kerala Story' के निर्माता Vipul Shah ने प्रतिज्ञा ली कि वह उस आश्रम को 51 लाख रुपये का दान देंगे, जहां 300 ऐसी ही पीड़‍ित महिलाओं के पुनर्वास पर नेक काम होता है। ये महिलाएं कथित रूप से केरल में धर्मांतरण की शिकार हुई हैं। 'द केरल स्‍टोरी' की कहानी ऐसी ही तीन लड़कियों की है, जिनका ब्रेनवॉश कर उन्‍हें धर्म परितर्वन करने पर मजबूर किया गया और फिर ISIS जैसे आतंकी संगठन में भर्ती होने के लिए सीरिया भेजा गया।

आश्रम का दावा- हमने 7000 पीड़‍ितों की मदद की

प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में केरल स्थित एक आश्रम की कार्यकर्ता श्रुति ने खुलासा किया कि वह खुद एक पीड़‍ित रही हैं। उन्‍होंने दावा किया कि वह 'वैचारिक रूपांतरण की शिकार' थीं। उन्‍होंने कहा, 'कई लोगों का ब्रेनवॉश किया गया है। हम आश्रम के तौर पर उन भटकी हुई महिलाओं को सही रास्ते पर वापस लाते हैं। हमने 7,000 से अधिक लोगों को सनातन धर्म में वापस लाया है। इनमें से अधिकांश लोग इस्लामिक राष्ट्र-विरोधी और मानव-विरोधी विचारधारा में भंवर में उलझे हुए थे। जिहाद में फंस गए थे। हमारा कर्तव्य सिर्फ केरल ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के प्रति है।'

विपुल शाह बोले- जल्‍द 32000 के दावे पर करूंगा खुलासा

'द केरल स्टोरी' में अदा शर्मा के साथ योगिता बिहानी, सोनिया बलानी, सिद्धि इडनानी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। कॉन्‍फ्रेंस के दौरान विपुल शाह ने कहा कि वह अभी जो ये 7000 का आंकड़ा आया है, यह सिर्फ एक आश्रम का है। उन्‍होंने कहा, 'बात तीन लड़कियों या 32000 की नहीं है। बात पीड़‍ितों की है। उनकी लड़ाई की है। बाकी मैं जल्‍द ही और बड़े खुलासे करूंगा। 32000 की संख्‍या को लेकर भी खुलासे करूंगा।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
 05 August 2026
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
 05 August 2026
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
Advt.