नवाज की पत्नी आलिया के खिलाफ नॉन बेलेबल वारंट जारी

Updated on 06-03-2024 05:35 PM

नवाजुद्दीन सिद्दीकी की वाइफ आलिया सिद्दीकी के खिलाफ बीती 29 फरवरी को अंधेरी कोर्ट ने 138 निगोशिएबल एक्ट के तहत नॉन बेलेबल वारंट इश्यू किया है। यह मामला 2022 में रिलीज हुई फिल्म ‘होली काउ’ से जुड़ा हुआ है जिसे आलिया ने प्रोड्यूस किया था।

कभी आलिया की दोस्त रहीं मंजू एम गढ़वाल शुरुआत में इस फिल्म की को-प्रोड्यूसर थीं। उन्होंने ही आलिया पर 5 साल पहले 31 लाख 68 हजार रुपए ना लौटाने को लेकर मामला दर्ज किया था।

5 साल पहले लिए पैसे नहीं लौटाए: मंजू
 ‘शुरुआत में मैं इस फिल्म को आलिया के साथ मिलकर प्रोड्यूस कर रही थी। तब आलिया ने मेरी फैमिली से एक महीने के लिए पैसे उधार लिए थे क्योंकि सेट पर फाइनेंशियल क्राइसेस आ गया था। 5 साल से यह मामला चल रहा है और आलिया ने आज तक हमें पैसे नहीं लौटाए। इसके चलते मेरे पैरेंट्स आज तक परेशान हो रहे हैं। वो सीनियर सिटीजन हैं।’

दो बार सुनवाई हुई पर आलिया नहीं आईं
मंजू ने आगे बताया, ‘जब पहली बार आलिया के खिलाफ इस केस में वारंट इश्यू हुआ था तब इनके एक वकील आए थे जिन्होंने सेटलमेंट के लिए बोला था। हम इसके लिए तैयार थे पर फिर कुछ दिनों बाद आलिया ही लापता हो गईं। इसके बाद एक सुनवाई और हुई तब भी आलिया नहीं आईं। ऐसे में इस बार आलिया के खिलाफ नॉन बेलेबल वारंट इश्यू हुआ है। अब इस मामले की अगली सुनवाई 2 मई को होगी।

नवाज ने ही केस लगवाने में मदद की थी: मंजू
मंजू ने ना सिर्फ आलिया बल्कि उनके पति एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर भी संगीन आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि इस मामले में नवाज भी आलिया के साथ मिले हुए हैं। मंजू ने कहा, ‘जब आलिया ने हमसे पैसा लिया तो नवाज उनके साथ थे।

उन्होंने हमें विश्वास दिलाया कि वो साथ हैं पर बाद में वो और आलिया खुद अलग हाे गए। जब नवाज का आलिया से विवाद हुआ था तब उन्होंने खुद इस केस को लगवाने में हमारी मदद की थी। हालांकि, बाद में जब उनका और आलिया का विवाद सुलझ गया तो नवाज फिर से अपनी पत्नी का साथ देने लगे। अब वो भी मेरा फोन नहीं उठाते।’

अन-रीचेबल हैं आलिया, नवाज की टीम ने किया इन्वॉल्वमेंट से इंकार
इस पूरे मामले पर हमने आलिया का पक्ष जानने के लिए उनसे संपर्क करने की कोशिश की लेकिन उनका फोन नंबर अनरीचेबल बता रहा है।  इस मामले में एक्टर की इन्वॉल्वमेंट होने से इंकार किया है।

साल 2005 में हुई थी मंजू-आलिया की दोस्ती
मंजू ने बताया कि वो और आलिया दोनों साल 2005 से दोस्त हैं। मंजू राइटर रही हैं। वहीं आलिया ने एक्टिंग फील्ड में अपना करियर बनाया। मंजू का कहना है कि आलिया हाल ही में बिग-बॉस का हिस्सा बनी थीं जहां से उन्हें अच्छा अमाउंट मिला है पर उसके बाद भी वो उनके पैसे लौटाने के मूड में नहीं हैं।

अन-रीचेबल हैं आलिया, नवाज की टीम ने किया इन्वॉल्वमेंट से इंकार
इस पूरे मामले पर हमने आलिया का पक्ष जानने के लिए उनसे संपर्क करने की कोशिश की लेकिन उनका फोन नंबर अनरीचेबल बता रहा है। वहीं नवाज की टीम ने दैनिक भास्कर से बात करते हुए इस मामले में एक्टर की इन्वॉल्वमेंट होने से इंकार किया है।

साल 2005 में हुई थी मंजू-आलिया की दोस्ती
मंजू ने बताया कि वो और आलिया दोनों साल 2005 से दोस्त हैं। मंजू राइटर रही हैं। वहीं आलिया ने एक्टिंग फील्ड में अपना करियर बनाया। मंजू का कहना है कि आलिया हाल ही में बिग-बॉस का हिस्सा बनी थीं जहां से उन्हें अच्छा अमाउंट मिला है पर उसके बाद भी वो उनके पैसे लौटाने के मूड में नहीं हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
हॉलीवुड में कई ऐसे टॉप स्टार्स हैं जिन्होंने भले विदेशी फिल्मों में बड़ा नाम कमाया हो, लेकिन वे पले-बढ़े भारत में हैं। इनमें से कई स्टार्स के पूर्वजों का भारत…
 07 August 2026
रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि एक दौर ऐसा भी था,…
 07 August 2026
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का आगाज कर दिया है। एक एपिसोड में कंटेस्टेंट के साथ मजेदार बातचीत में एक्टर ने अपने भोजपुरी सिनेमा में…
 07 August 2026
समय रैना ने कई बार अपने परिवार द्वारा झेले गए कश्मीर में झेले गए पलायन और क्रूरता के दर्द को बयां किया है। अब एक बार फिर इसी की चर्चा…
 07 August 2026
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये ($3.5 से $4 बिलियन) की संपत्ति और आरके फैमिली ट्रस्ट को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद…
 07 August 2026
सैफ अली खान की छोटी और सोहा अली खान की बड़ी बहन सबा पटौदी के नाम से तो आप वाकिफ होंगे। शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान पटौदी की दूसरी…
 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
Advt.