नूरां सिस्टर्स ने सोनी के साथ गठबंधन में म्यूजिकल मास्टरपीस वो खुदा पेश किया

Updated on 26-04-2023 01:23 AM
भोपाल : जैसे-जैसे रमजान बीत रहा है ईद का जश्न शुरू होता जा रहा है और संगीतप्रेमी बंदगी कर रहे हैं अपने शक्तिशाली वोकल्स और भावनाशील प्रदर्शनों के साथ संगीत उद्योग में अपनी एक अलग पहचान बनाने वाली मशहूर सूफी गायिकाओं नूरां सिस्टर्स ने लंबे इंतजार के बाद ईद पर वापसी करते हुए सोनी म्यूजिक के साथ गठबंधन में वो खुदा रिलीज किया है यह श्रोताओं के लिए एक भावभीनी अनुभव है संगीत की अपनी अभूतपूर्व शैली के लिए मशहूर इस ट्रैक का निर्देशन मार्क के. रॉबिन ने किया है इसके बोल शाहबाज खान और मनोज कुमार जुलूरी ने लिखे हैं और वोकल्स नूरां सिस्टर्स ज्योति और सुलताना नूरां ने दिए हैं वो खुदा हर इबादत करने वाले हर संगीतप्रेमी को अध्यात्मिक सफर की ओर ले जाएगा यह उन्हें संगीत का मंत्रमुग्ध कर देने वाला अनुभव प्रदान करेगा, जिनका सभी फैन बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
इस गीत की रिलीज के लिए उत्साहित नूरां सिस्टर्स (ज्योति एवं सुल्ताना नूरां) ने कहा हम लंबे इंतजार के बाद अपने फैंस को वो खुदा पेश करके बहुत उत्साहित हैं वो खुदा एक बंदगी का गीत है जिसका हमारे दिलों में एक विशेष स्थान है हमें उम्मीद है कि यह हर संगीतप्रेमी को अध्यात्मिक सफर की ओर ले जाएगा। हम अपने फैंस द्वारा यह मधुर संगीत सुने जाने का उत्सुकता से इंतजार कर रहे हैं।
अपने रचनात्मक विजन और अद्वितीय स्टोरीटैलिंग के लिए मशहूर वो खुद के कंपोजर मार्क के रॉबिंसन ने कहा इस मूवी का हिस्सा बनना और वो खुदा की पूरी टीम के साथ काम करना एवं नूरां सिस्टर्स के साथ सहयोग करना सम्मान की बात है। मेरा मानना है कि दिल छू लेने वाली यह आवाज और संगीत का जोश अतुलनीय है। मुझे विश्वास है कि यह ट्रैक और इस भक्ति संगीत के बोल श्रोताओं को बहुत पसंद आएंगे।
भक्ति शैली के सार को समाहित करने वाले शब्दों के उत्तम चयन और नूरां सिस्टर्स के शक्तिशाली वोकल्स द्वारा उत्पन्न गहराई और अर्थ के बारे में गीतकार शाहबाज खान ने कहा मैं इस मधुर रचना के लिए नूरां सिस्टर्स के साथ सहयोग करके बहुत उत्साहित हूँ यह ईद के अवसर पर रिलीज हो रहा है वो खुदा भक्ति की भावना का प्रतिबिंब है जिसे नूरां सिस्टर्स के मनभावन वोकल्स ने और ज्यादा प्रभावशाली बना दिया है। मुझे विश्वास है कि यह एक जादुई वातावरण का निर्माण करेगा, और मैं दर्शकों द्वारा इसे देखे जाने एवं इसका अनुभव लिए जाने का उत्सुकता से इंतजार कर रहा हूँ।
गीत के लॉन्च के अवसर पर गुलशन देवैया ने कहा इस गीत में नूरां सिस्टर्स ने जो एनर्जी पेश की है वह अद्भुत है वो खुदा मार्क के रॉबिन का एक रोमांचक भक्तिध्सूफी गीत है जिसे सुनकर आप झूमने लगेंगे टीम 8 एएम मैट्रो की ओर से यह संगीत प्रेमियों के लिए ईद मुबारक स्पेशल है।’’
सैयमी खेर ने कहा मैं नूरां सिस्टर्स की मधुर आवाज का बड़ा फैन हूँ। 8 एएम मैट्रो में मुझे कई लोगों से फिर से मिलने का मौका मिला। गुलजार साब और नूरां सिस्टर्स मेरी पहली फिल्म मिर्ज्या से भी जुड़े थे। गुलशन और मैंने एक शॉर्ट के लिए मिलकर काम किया है। वो खुदा गीत फिर से दिखा रहा है कि वो इतने खास क्यों हैं। यह गीत आपके मन को मोह लेगा। यह सभी संगीतप्रेमियों के लिए एक ट्रीट है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
 05 August 2026
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
 05 August 2026
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
Advt.