नॉर्थ कोरिया ने साउथ कोरिया की तरफ दागे 200 गोले साउथ कोरिया ने दो आईलैंड खाली कराने के आदेश दिए

Updated on 05-01-2024 01:32 PM

नॉर्थ कोरिया ने शुक्रवार को साउथ कोरिया की तरफ तोप के 200 गोले दागे हैं। फिलहाल किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है।

BBC के मुताबिक नॉर्थ कोरिया ने साउथ कोरिया के योनप्योंग आईलैंड की तरफ गोले दागे हैं। जिसके बाद साउथ कोरियाई प्रशासन ने लोगों से आईलैंड खाली करने को कहा है। इसके अलावा पास के बेंगनीओंग आईलैंड को भी खाली करने के आदेश दिए गए हैं।

दक्षिण कोरिया ने तानाशाह किंग जोंग उन के इस कदम को उकसाने वाली हरकत बताया है। इस तरह की हरकत नॉर्थ कोरिया ने 2010 में भी की थी। उस दौरान योनप्योंग आईलैंड के 4 लोग मारे गए थे। वहीं, 13 साल बाद नॉर्थ कोरिया की तरफ से दागे गए तोप के गोले बफर जोन में गिरे। यानी ऐसे इलाके में गिरे जहां नॉर्थ कोरिया और साउथ कोरिया दोनों ही देशों का कब्जा नहीं है।

दोनों देशो में कभी भी जंग छिड़ सकती है
BBC के मुताबिक यह घटना नॉर्थ कोरिया की तरफ से दी गई चेतावनी के बाद हुई है। दरअसल, नॉर्थ कोरिया जंग (जो किसी भी समय छिड़ सकती है) की तैयारी कर रहा है। इसके लिए वो हथियार जुटा रहा है और मिलिट्री पावर बढ़ा रहा है।

1 जनवरी को नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने अपनी सेना से कहा था- अगर साउथ कोरिया और अमेरिका की तरफ से सैन्य कार्रवाई की जाती है तो हमें पीछे नहीं हटना है। पूरी ताकत से हमला करना है और विरोधियों का खात्मा करना है। हाल ही में नॉर्थ कोरिया ने साउथ कोरिया के बीच हुई एक मिलिट्री डील को भी खत्म कर दिया था। इस डील का मकसद दोनों देशों के बीच रिश्ते सुधारना था।

किम जोंग की हत्या की साजिश कर रहा साउथ कोरिया
साउथ कोरिया की सेना नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन की हत्या की तैयारी कर रही है। न्यूयॉर्क पोस्ट के मुताबिक साउथ कोरिया ने स्वीकार किया कि उसकी सेना उत्तर कोरिया के किम जोंग उन की संभावित हत्या के लिए सक्रिय रूप से 'हत्या अभ्यास' (डिकैपिटेशन ड्रिल) कर रही है।

साउथ कोरिया के डिफेंस मिनिस्टर ने कहा- नॉर्थ कोरिया का सामना करने के लिए तानाशाह की हत्या एक ऑप्शन है। इसके लिए हमारी सेना ड्रिल कर रही है। इसके अलावा परमाणु हथियारों की तैनाती को भी ऑप्शन में रखा गया है। इसकी तैयारी भी की जा रही है। 'हत्या अभ्यास' में अमेरिकी सेना भी हमारा साथ दे रही है।

साउथ कोरिया का साथ क्यों दे रहा अमेरिका
नॉर्थ कोरिया ने मार्च 2023 में पहली बार अपने परमाणु हथियार दुनिया को दिखाए थे।​​​​​​ ​नॉर्थ कोरिया ने अपने परमाणु हथियारों को हवासैन-31 नाम दिया है। न्यूक्लियर एक्सपर्ट्स का मानना है कि नॉर्थ कोरिया के हथियार बेशक छोटे हैं फिर भी इन्हें इंटर कॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइलों पर लगाकर अमेरिका और साउथ कोरिया में तबाही मचाई जा सकती है। यही वजह है कि अमेरिका, साउथ कोरिया का साथ दे रहा है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 September 2024
मेलबर्न: ताइवान से लेकर लद्दाख तक चल रहे तनाव के बीच एशिया में सबसे शक्तिशाली देशों की लिस्‍ट आ गई है। भारत रूस और जापान को पीछे छोड़ते हुए एशिया में…
 24 September 2024
ओटावा: कनाडा की जस्टिन ट्रूडो के नेतृत्व वाली सरकार ने एक बार फिर विदेशियों की बढ़ती संख्या के मामले को उठाया है। ट्रूडो सरकार में इमिग्रेशन मिनिस्टर मार्क मिलर ने विदेशी…
 24 September 2024
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका दौरे के तीसरे दिन यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से मुलाकात की। 32 दिन के भीतर ये दोनों नेताओं की दूसरी मुलाकात रही। मोदी 23…
 24 September 2024
श्रीलंका के नए राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने कहा है कि वे भारत और चीन के बीच सैंडविच बनकर नहीं रहना चाहते हैं। मोनोकल मैग्जीन को दिए इंटरव्यू में अनुरा…
 22 September 2024
बेरूत: इजरायल डिफेंस फोर्स (आईडीएफ) ने कहा है कि उसके शुक्रवार को लेबनान में किए गए हमले में हिजबुल्लाह की राडवान फोर्स के कई शीर्ष कमांडर मारे गए हैं। हमले में…
 22 September 2024
इस्लामाबाद: इस्लाम के प्रचार के नाम पर अपने भाषणों से नफरत फैलाने वाला भगोड़ा जाकिर नाईक पाकिस्तान जा रहा है। जाकिर नाईक की पाकिस्तान यात्रा ऐसे समय हो रही है, जब…
 22 September 2024
वॉशिंगटन: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को अमेरिका में क्वाड शिखर सम्मेलन की शुरुआत में चीन पर निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा कि क्वाड एक्टिव रहने के लिए बना है…
 22 September 2024
कोलंबो: श्रीलंका के चुनाव में नेशनल पीपुल्स पावर (NPP) के नेता अनुरा कुमारा दिसानायके श्रीलंका के 9वें कार्यकारी राष्ट्रपति बनने वाले हैं। शुरुआती डाक मतदान परिणामों के आधार पर उनकी बढ़त…
 22 September 2024
वॉशिंगटन: अमेरिका में क्वाड की मीटिंग हुई। इस मीटिंग में परोक्ष रूप से पाकिस्तान का भी जिक्र आया। क्वाड समूह के नेताओं ने शनिवार को मुंबई के 26/11 आतंकी हमले और…
Advt.