भोपाल में10 दिसंबर के बाद नहीं मिला एक भी डेंगू मरीज

Updated on 26-12-2021 10:54 PM

भोपाल जिले में कोरोना के मरीज भले ही फिर से बढऩे लगे हों, लेकिन डेंगू के मोर्चे पर राहत है। 10 दिसंबर के बाद से भोपाल में डेंगू का एक भी मरीज नहीं मिला है। हालांकि इस साल अब तक जिले में डेंगू मरीजों का आंकड़ा 760 तक पहुंच चुका है। नवंबर के आखिरी हफ्ते से ही भोपाल में डेंगू मरीजों की संख्या कम होने लगी थी। दिसंबर में भी कम मरीज मिले।

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार 23 नवंबर को भोपाल में डेंगू के मरीजों की संख्या 727 थी। यानी इसके बाद सिर्फ 33 मरीज ही मिले। जिला मलेरिया अधिकारी अखिलेश दुबे ने बताया कि हर साल ठंड बढऩे के बाद मरीज कम हो जाते हैं। इस साल भी वही स्थिति रही। प्रदेश के अन्य जिलों में भी डेंगू का प्रकोप थम चुका है। दूसरी बात यह कि लार्वा सर्वे और मच्छरों को मारने के लिए लगातार धुआं किया गया, जिससे मरीजों की संख्या कम हुई। उन्होंने बताया कि अभी भी 34 टीमें लार्वा सर्वे में लगी हुई हैं। हर दिन तीन से चार फीसद घरों में डेंगू का लार्वा मिल रहा है।

डेंगू से सबसे ज्यादा प्रभावित लालघाटी, साकेत नगर, निजामुद्दीन कालोनी, कोलार, नेहरू नगर में लार्वा सर्वे पर ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है। इसका मकसद यह कि इन इलाकों में अगले साल डेंगू का संक्रमण नहीं आने पाए। जिला मलेरिया अधिकारी ने बताया कि डेंगू फैलाने वाले एडीज मच्छर का अंडा एक साल तक जीवित रहता है। जैसे वह पानी के संपर्क में आता है, उससे मच्छर पैदा हो जाता है। डेंगू के अलावा चिकनगुनिया के मरीज भी अब नहीं रहे हैं। इस साल भोपाल में अब तक चिकनगुनिया के 140 मरीज मिले हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.