इमरान नहीं सेना का यह अधिकारी है अल-कादिर भ्रष्टाचार का मास्टरमाइंड, पूर्व मंत्री का बड़ा आरोप, मुनीर करेंगे कोर्ट मार्शल!

Updated on 25-05-2023 07:31 PM
इस्लामाबाद : पाकिस्तान के एक पूर्व केंद्रीय मंत्री ने बुधवार को इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) के पूर्व प्रमुख फैज हमीद पर बड़ा आरोप लगाया। फैसल वावड़ा ने दावा किया कि फैज हमीद भ्रष्टाचार के उस मामले के प्रमुख साजिशकर्ता और 'सबसे बड़े लाभार्थी' हैं, जिसमें पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान फिलहाल फंसे हुए हैं। फैसल वावड़ा, 2018 से 2021 तक इमरान खान के कार्यकाल में जल संसाधन मंत्री थे। उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान यह दावा किया है।


उन्होंने कहा, 'आज यह जरूरी हो गया है कि मैं देश को बताऊं कि भ्रष्टाचार मामले में फंसे इमरान खान लाभार्थी नहीं हैं बल्कि सबसे बड़े लाभार्थी फैज हमीद हैं।' उन्होंने कहा, 'वह (हमीद) अल-कादिर ट्रस्ट मामले को पैदा करने वाले, प्रमुख साजिशकर्ता और सबसे बड़े लाभार्थी थे।' हमीद पाकिस्तानी सेना के सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल और पूर्व जासूस हैं, जिन्होंने इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) के 24वें महानिदेशक के रूप में कार्य किया था। वह 2019 से 2021 तक आईएसआई के शीर्ष पर रहे और दिसंबर 2022 में इस्तीफा दे दिया।

इमरान के करीबी हैं फैज हमीद

फैज हमीद को इमरान खान का करीबी माना जाता है और उनकी नियुक्ति को लेकर ही सेना और उनके बीच विवाद पैदा हुआ था। आने वाले दिनों में इमरान की मुश्किलें कम होने के बजाय बढ़ सकती हैं। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने बुधवार को कहा कि सरकार इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के खिलाफ पाबंदी लगाने पर विचार कर रही है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री की गिरफ्तारी के बाद सैन्य प्रतिष्ठानों पर खान के समर्थकों के हमलों के बाद यह कदम उठाने पर विचार किया जा रहा है।

'सेना को दुश्मन मानते हैं इमरान खान'

उन्होंने मीडिया से कहा, 'अगर सरकार पूर्व में सत्तारूढ़ रहे इस दल पर प्रतिबंध लगाने का फैसला करती है तो इसे मंजूरी के लिए संसद को भेजा जाएगा।' मंत्री ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री खान सेना को अपना दुश्मन समझते हैं। मंत्री ने कहा, 'उनकी (खान की) पूरी राजनीति सेना के सहारे हुई है और आज उन्होंने अचानक इसके खिलाफ खड़े होने का फैसला किया है।' रक्षा मंत्री ने कहा कि खान की पार्टी छोड़ चुके नेताओं का भी यही कहना है। उन्होंने कहा, 'मैं जो कुछ कह रहा हूं, वही बात खान की पार्टी छोड़ चुके नेताओं ने भी कही है। उन्होंने कहा है कि हर चीज रणनीति के अनुसार हुई।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
Advt.