भारत नहीं, टीटीपी आतंकी अ‍ब पाकिस्‍तान के लिए सबसे बड़ा खतरा, पाकिस्‍तानी सेना का कबूलनामा

Updated on 17-04-2023 06:15 PM
इस्लामाबाद: अफगानिस्तान में तालिबान के सत्ता में आने के बाद से ही पाकिस्तान में आतंकी गतिविधियां बढ़ गई हैं। तहरीक ए तालिबान पाकिस्तान (TTP) ने कई हमले किए हैं। पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर ने माना है कि अफगानिस्तान में तालिबान के आने के बाद से उनके देश में आतंक बढ़ा है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की सेना एक मशीन की तरह है, जिसका बटन प्रधानमंत्री के पास है। वह जब बटन दबा देंगे हम चलना शुरू कर देंगे। ISI चीफ नदीम अंजुम ने भी कहा कि आज देश को बाहर (भारत) से ज्यादा अंदर खतरा है।

सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर ने शनिवार को राष्ट्रीय सुरक्षा पर संसदीय समिति को संबोधित किया। उन्होंने कहा, 'आतंकी पृथ्वी पर एक फितना हैं, जो अपने नापाक उद्देश्यों के लिए धर्म का इस्तेमाल कर रहे हैं। आतंकियों के पास देशा का संविधान मानने की जगहो कोई दूसरा विकल्प नहीं है। आतंकियों से शांति वार्ता नहीं होगी।' दरअसल TTP पाकिस्तान में अफगानिस्तान की ही तरह शरिया कानून लागू करना चाहता है। वह पाकिस्तानी संविधान को नहीं मानता।

देश को बाहर से ज्यादा अंदर खतरा
पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी (ISI) के प्रमुख नदीम अंजुम ने कहा है कि पाकिस्तान में आतंकवाद ही इकलौती समस्या नहीं है। पाकिस्तान के सामने वह लोग भी समस्या हैं, जो झूठे राजनीतिक नैरेटिव गढ़ते हैं। ISI चीफ ने कहा कि पाकिस्तान को आज बाहर से ज्यादा अंदर खतरा है। ISI चीफ का बाहरी खतरा भारत के लिए संकेत माना जा सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक जनरल असीम मुनीर ने कहा, 'जब मैं नया-नया आर्मी चीफ बना तो कई लोगों से मिला। उन्होंने मुझे कहा कि सेना ही सबसे बड़ी है। लेकिन मेरा कहना है कि संसद और पाकिस्तान के लोग सबसे बड़े हैं।'

आतंकियों के साथ नहीं होगी बातचीत

असीम मुनीर को सेना प्रमुख बनाने के लिए इमरान खान कभी भी तैयार नहीं थे और उनका विरोध करते रहे। इमरान खान के खिलाफ अब असीम मुनीर की नफरत भी सामने आई है। उन्होंने कहा कि हम आतंकियों से समझौता करने के पक्ष में नहीं हैं। बातचीत उन्हें सिर्फ मौका देता है कि वह अपनी ताकत बढ़ा सकें और अंत में नुकसान पाकिस्तान का होता है। दरअसल जब इमरान सत्ता में थे तो सेना और आतंकियों के बीच सीजफायर हुआ था। असीम मुनीर ने कहा कि हम नया पाकिस्तान या पुराना पाकिस्तान की बात नहीं करेंगे। हम हमारा पाकिस्तान के पक्ष में हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
Advt.