करण जौहर नहीं, सलमान खान करेंगे होस्ट? कब आएगा शो, कौन लेगा हिस्सा, जानिए सब कुछ

Updated on 11-05-2023 08:40 PM
'बिग बॉस ओटीटी' का दूसरा सीजन लंबे समय से चर्चा में बना हुआ है। पिछले कई दिनों से खबर आ रही है कि ये शो जल्द ही दस्तक देने वाला है। अब खबर आ रही है कि इस सीजन को करण जौहर की जगह सलमान खान होस्ट करेंगे। इन सबके बीच मेकर्स कई स्टार्स को भी अप्रोच कर रहे हैं, जिनमें मुनव्वर फारूकी से लेकर अर्चना गौतम के भाई गुलशन तक शामिल हैं।

एक न्यूज पोर्टल के मुताबिक, करण जौहर की जगह Salman Khan 'बिग बॉस ओटीटी' होस्ट करने की जिम्मेदारी संभालेंगे। वो टीवी वाले 'बिग बॉस' के कई सीजन को होस्ट कर चुके हैं। एंटरटेनमेंट पोर्टल ने यह भी कहा कि 'बिग बॉस ओटीटी' जून में वापस आएगा और तीन महीने तक चलेगा। हालांकि, अभी तक मेकर्स या चैनल की ओर से कोई ऑफिशियल पुष्टि नहीं हुई है।

मुनव्वर फारूकी आ सकते हैं नजर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्टैंड-अप कॉमेडियन और 'लॉकअप सीजन 1' के विनर मुनव्वर फारूकी को Bigg Boss OTT 2 में कास्ट किया गया है। मुनव्वर को पिछले साल 'खतरों के खिलाड़ी' के लिए भी अनाउंस किया गया था, लेकिन उन्हें पासपोर्ट में इश्यू की वजह से आखिरी समय में पीछे हटना पड़ा था।

अर्चना गौतम के भाई भी लेंगे हिस्सा!

मुनव्वर के अलावा अर्चना गौतम के भाई गुलशन को कथित तौर पर 'बिग बॉस ओटीटी' के लिए अनाउंस किया गया है। हालांकि, इसको लेकर अभी कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है।

जल्द होगा शो का प्रीमियर

जानकारी के मुताबिक, 'बिग बॉस ओटीटी 2' का प्रीमियर जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर होगा और प्री-प्रोडक्शन शुरू हो चुका है। दिव्या अग्रवाल ने शो का पहला सीजन जीता था। उस सीजन में शमिता शेट्टी, राकेश बापट, उर्फी जावेद, जीशान खान, निशांत भट, प्रतीक सहजपाल और नेहा भसीन शामिल थे। 'बिग बॉस ओटीटी' फिनाले के बाद प्रतीक, शमिता और निशांत ने 'बिग बॉस 15' में पार्टिसिपेट किया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
 05 August 2026
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
 05 August 2026
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
Advt.