Kantara ही नहीं कम बजट की ये फिल्में भी मचा चुकी हैं धमाल

Updated on 03-12-2022 04:50 PM
नई दिल्ली : 

आजकल डायरेक्टर और प्रोड्यूसर सोचते हैं कि जितना ज्यादा हम फिल्म में पैसा लगाएंगे उतनी ज्यादा कमाई होगी. लेकिन वक्त के साथ फिल्म को लेकर यह धारणाएं भी गलत साबित हुई हैं. कांसेप्ट, स्टोरी और अदाकारी अगर बेहतरीन है तो फिल्म का बजट मायने नहीं रखता.ऐसी कई फिल्में हैं, जो बहुत कम बजट में बनी हैं और उन्होंने बड़े पर्दे पर जमकर धमाल मचाया है. आज हम आपको बताते हैं ऐसी पांच फिल्मों के बारे में जो बहुत कम बजट में बनी, लेकिन बंपर कमाई की.


इन दिनों हर किसी की जुबान में बस एक ही फिल्म का नाम है और वो है ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'कांतारा'. महज 16 करोड़ रुपए में बनी इस फिल्म ने 400 करोड़ का वर्ल्ड वाइड कलेक्शन किया और एक ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हुई. इतना ही नहीं, इस फिल्म ने उन सभी फिल्मों और उसके निर्माताओं को करारा जवाब दिया है, जो बहुत बड़े बजट में बनाई जाती हैं, लेकिन कमाई के मामले में पिछड़ जाती हैं. ऐसे में यह बात तो बिल्कुल साफ है कि किसी भी फिल्म को हिट होने के लिए उस पर लगे पैसे मायने नहीं रखते बल्कि फिल्म का कंटेंट और स्टोरी मायने रखती है. 

द कश्मीर फाइल्स 

साल 2022 में बॉलीवुड की कुछ चुनिंदा फिल्में ही हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर पाईं. उन्हीं में से एक है 11 मार्च को रिलीज हुई द कश्मीर फाइल्स, जो केवल 15 करोड़ के बजट में बनी थी, लेकिन इस फिल्म ने ढाई सौ करोड़ रुपए से ज्यादा का कलेक्शन किया.

तनु वेड्स मनु 

बॉलीवुड एक्टर आर माधवन और कंगना रनौत की फिल्म तनु वेड्स मनु के 2 पार्ट्स बड़े पर्दे पर आ चुके हैं. लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि यह फिल्म सिर्फ 17 करोड़ रुपए में बनी थी और इसने 88 करोड़ से ज्यादा की कमाई की.

स्त्री 

राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर स्टारर हॉरर कॉमेडी फिल्म स्त्री एक ब्लॉकबस्टर फिल्म रही थी, जो सिर्फ 20 करोड़ के बजट में बनी थी, लेकिन इस ने बॉक्स ऑफिस पर 180 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया.

विकी डोनर 

मेल स्पर्म डोनेशन पर बनी फिल्म विकी डोनर 2012 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म का निर्देशन सुजीत सरकार ने किया था और यह फिल्म महज 15 करोड़ के बजट में बनी थी, लेकिन उसने 66 करोड़ की कमाई की.

शुभ मंगल सावधान 

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

आयुष्मान खुराना और भूमि पेडनेकर की फिल्म शुभ मंगल सावधान भी लोगों का दिल जीतने में कामयाब रही और 64 करोड़ की कमाई की, जबकि इस फिल्म को महज 20 करोड़ में बनाया गया था. 



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
 05 August 2026
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
 05 August 2026
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
Advt.