पॉवर कंपनी में अब लाइन परिचारकों की 3000 पदों पर होगी भर्ती

Updated on 08-09-2021 07:03 PM
कोरबा छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी ने परिचारक लाइन के पदों को दोगुना कर दिया है। कंपनी ने संशोधित विज्ञापन जारी किया है जिसमें 3000 पदों पर सीधी भर्ती के लिये आनलाइन आवेदन मंगाए गए हैं। पहले केवल 1500 पद विज्ञापित किये गये थे। छत्तीसगढ़ बनने के बाद बिजली विभाग में पहली बार एक साथ इतने पदों पर नियमित भर्ती की जाएगी। इसमें छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों की भर्ती की जाएगी। इसमें 10वीं पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे। 20 सितंबर 2021 तक जमा किये जा सकेंगे।
       छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी के चेयरमेन अंकित आनंद ने बताया कि डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी में अब 3000 लाइन परिचारक की भर्ती होगी, पहले 1500 पदों के लिए विज्ञापन जारी किया गया था जिसे अब बढ़ाकर दोगुना कर दिया गया है। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, राजनांदगांव में सर्वाधिक 2434 परिचारकों की भर्ती की जाएगी। बस्तर क्षेत्र में 261 और सरगुजा क्षेत्र में 305 पदों पर नियमित भर्ती होगी। बस्तर और सरगुजा क्षेत्र में वहां के मूल निवासी ही आवेदन कर सकेंगे। इससे आदिवासी अंचल के युवाओं को सरकारी नौकरी मिल सकेगी। जबकि रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़, दुर्ग, राजनांदगांव के पदों के लिए छत्तीसगढ़ के किसी भी जिले के मूल निवासी आवेदन भर सकेंगे। राज्य शासन के नियमों के अनुसार आरक्षण का प्रावधान किया गया है। इसमें अनुसूचित जाति वर्ग के लिये 334 पद, अनुसूचित जनजाति के लिये 813 पद तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के लिये 479 पद आरक्षित होंगे। शेष 1374 पद अनारक्षित होंगे।
       लाइनमेन की भर्ती में कुशल संवर्ग के अनुभवी संविदा कर्मियों को अनुभव का लाभ दिया जा रहा है। आवेदन शुल्क, पात्रता, स्टायपेंड, कार्य एवं दायित्व, उम्र सीमा एवं चयन प्रक्रिया की जानकारी पावर कंपनी की बेवसाइट पर देखी जा सकेगी। आवेदन केवल आनलाइन ही जमा किये जा सकेंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
कोरबा। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री, कोरबा जिला प्रभारी मंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री  अरुण साव ने आज सुनालिया नहर मार्ग स्थित बहुप्रतीक्षित मल्टीलेवल पार्किंग का लोकार्पण तथा डॉ. श्यामा…
 24 July 2026
कोरबा। कोरबा प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार को पंडित जवाहरलाल नेहरू सभागार, रामपुर (कोरबा) में गरिमामय वातावरण में आयोजित हुआ। समारोह में छत्तीसगढ़ शासन के…
 24 July 2026
राजनांदगांव। शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय राजनांदगांव के मेडिसिन विभाग द्वारा मेडिकल कॉलेज भवन के सेमीनार हॉल में एचआईवी एड्स- जागरूकता, अधिकार और सुरक्षा विषय पर एक दिवसीय सेमीनार का आयोजन किया…
 24 July 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ छात्र सुरक्षा बीमा योजना अंतर्गत डोंगरगढ़ विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला गांधीनगर में अध्ययनरत दो छात्रों की दुर्घटना में मृत्यु होने पर परिजनों…
 24 July 2026
दुर्ग,  राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA), नई दिल्ली द्वारा जारी "Community Mediation Towards a Litigation-Free Rural India" स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP), 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में न्यायालयीन…
 24 July 2026
बालोद, मुख्य सचिव  विकासशील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में राज्य के सभी जिलों के कलेक्टरों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित बैठक में हर घर नल…
 24 July 2026
दुर्ग।  कलेक्टर  अभिजीत सिंह के मार्गदर्शन में विधि से संघर्षरत बच्चों के बेहतर पुनर्वास एवं संरक्षण के लिए संयुक्त कार्ययोजना तैयार करने हेतु जिला स्तरीय अभिसरण की बैठक आज पीडब्ल्यूडी सभागार…
 24 July 2026
रायपुर। राजधानी रायपुर के खम्हारडीह थाना परिसर के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का अनिश्चितकालीन धरना जारी है। भाजपा के प्रदर्शन के दौरान हुए पथराव मामले में कांग्रेस के 12 कार्यकर्ताओं के…
 24 July 2026
रायपुर, प्रदेश के आदिवासी अंचलों के बच्चों और किशोर-किशोरियों के स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण और सुरक्षित भविष्य के लिए समुदाय, संस्कृति और व्यवहार विज्ञान पर आधारित योजनाएं तैयार की जाएंगी। छत्तीसगढ़ शासन…
Advt.