अब उमराह करना चाहती हैं राखी सावंत, रमजान में रखेंगी रोजे, इस्लाम को लेकर कह दी बड़ी बात

Updated on 13-03-2023 11:05 PM
राखी सावंत अपनी निजी जिंदगी की वजह से अक्सर चर्चा में रहती हैं। शौहर आदिल खान दुर्रानी संग उनका विवाद खूब चर्चा में रहा। अब वो आगे बढ़ चुकी हैं। अपना नया गाना रिलीज किया और दुबई में एक्टिंग ट्रेनिंग सेंटर भी खोला। अब उन्होंने इस्लाम को लेकर बड़ी बात कही है। उन्होंने अपनी दिली इच्छा भी जाहिर की है। वो उमराह करना चाहती हैं और रमजान में रोज़े भी रखेंगी। वीडियो में देखिए, उन्होंने और क्या-क्या कहा है।

    उमराह जाना चाहती हैं राखी सावंत

    इस वीडियो में राखी सावंत (Rakhi Sawant Video) कह रही हैं, 'मैं उमराह जा सकूं और मैं रोज़े अच्छी तरह से करूं। ताकि हमारे पिछले किए हुए सारे पाप मिट जाए। अगर मैं उमराह जाती हूं, रमजान में तो मेरा तो नसीब ही खुल जाएगा। मैंने तो बिल्कुल इस्लाम कुबूल किया है और मैं रोज़े करूंगी, नमाज पढ़ती हूं पांच टाइम की, मैं तो यही कहती हूं कि मेरा कनेक्शन ऊपर वाले से है। खुदा से है। अगर उन्हें लगता है कि तहे दिल से नमाज पढ़ रही हूं, सच्चाई से इस्लाम फॉलो कर रही हूं, तो मेरा उमराह जाना बिल्कुल होगा। सारा कनेक्शन ऊपर से ही होता है।

    यूजर्स बोले- इससे कोई पहला कलमा पूछना प्लीज!

    राखी सावंत के इस वीडियो पर लोग खूब कॉमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- 'एक नंबर की नौटंकी। इमोशनल के नाम पर अपना व्यू बढ़ाती है और मजहब के नाम पर कितना अच्छा खेलती है। कभी महाराष्ट्रीयन, कभी क्रिश्चियन और अब मुस्लिम धर्म अब पंजाबी को भी अपना लो। मजहब का कितना मजाक उड़ाती है।' एक और यूजर ने कॉमेंट किया- 'इससे कलमा पूछना प्लीज।'

    राखी का नया म्यूजिक वीडियो और एक्टिंग ट्रेनिंग सेंटर

    पिछले एक साल से राखी सावंत की जिंदगी मुश्किलों से भरी हुई है। पहले पति रितेश संग उनका रिश्ता टूट गया, फिर आदिल की एंट्री हुई। लेकिन आदिल की वजह से राखी खूब चर्चा में रहीं। कभी राखी कहतीं कि आदिल फोन नहीं उठा रहा है तो कभी बोलतीं कि वो मिलने नहीं आ रहा है। ये सब फिर भी ठीक था, लेकिन हल्ला तब मचा, जब राखी और आदिल के निकाह की खबरें सामने आईं। फिर प्रेग्नेंसी और मिसकैरेज। फिर धोखाधड़ी और चीट करने का आरोप। फिलहाल, आदिल जेल में हैं और इधर राखी आगे बढ़ चुकी हैं। उन्होंने दुबई में अपना एक्टिंग ट्रेनिंग सेंटर ओपन किया है और नया म्यूजिक वीडियो भी रिलीज हो चुका है।

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     05 August 2026
    बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
     05 August 2026
    किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
     05 August 2026
    आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
     05 August 2026
    नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
     05 August 2026
    एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
     01 August 2026
    जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
     01 August 2026
    एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
     01 August 2026
    भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
     01 August 2026
    नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
    Advt.