अब मेरी बेगम बुशरा बीबी को जेल भेजने की तैयारी कर रही सेना... इमरान खान ने बताया क्या है 'प्लान लंदन'

Updated on 15-05-2023 07:49 PM
इस्लामाबाद : पाकिस्तान में इन दिनों सियासी उथल-पुथल अपने चरम पर है। विपक्ष में बैठे इमरान खान सरकार और सेना पर एक के बाद एक संगीन आरोप लगा रहे हैं। वहीं सरकार उन्हें जेल भेजने की हर संभव कोशिश कर रही है। बीती रात इमरान खान ने एक के बाद एक कई ट्वीट किए जिसमें उन्होंने 'प्लान लंदन' का जिक्र किया। उन्होंने बिना नाम लिए पाकिस्तानी सेना, शहबाज सरकार और लंदन में इलाज करवा रहे पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ पर निशाना साधा। इमरान ने आरोप लगाया कि सेना अब उनकी पत्नी बुशरा बीबी को जेल भेजने की साजिश रच रही है।


इमरान खान ने लिखा, 'तो अब पूरा लंदन प्लान सामने आ चुका है। जब मैं जेल में था तब उन्होंने हिंसा के बहाने जज, ज्यूरी और जल्लाद की भूमिकाएं निभाईं। अब मुझे प्रताड़ित करने के लिए मेरी पत्नी बुशरा बेगम को जेल में डालने और राजद्रोह कानून का इस्तेमाल कर मुझे अगले 10 साल तक जेल में रखने का प्लान है। फिर पीटीआई नेतृत्व और कार्यकर्ताओं का जो कुछ बचा है, उस पर पूरी तरह नकेल कसेगी। आखिर में वे पाकिस्तान की सबसे बड़ी और इकलौती संघीय पार्टी पर बैन लगा देंगे। ( जिस तरह उन्होंने पूर्वी पाकिस्तान में अवामी लीग पर प्रतिबंध लगा दिया था)'

क्या सोशल मीडिया पर लग जाएगा बैन?

इमरान ने लिखा, 'यह सुनिश्चित करने के लिए कि कोई सार्वजनिक प्रतिक्रिया न हो, उन्होंने दो काम किए हैं। पहला, न सिर्फ पीटीआई कार्यकर्ताओं पर बल्कि आम नागरिकों को भी आतंकित किया गया है। दूसरा, मीडिया को पूरी तरह से नियंत्रित कर लिया गया है। कल वे दोबारा इंटरनेट सेवाएं रोक देंगे और सोशल मीडिया पर बैन लगा देंगे (जो अभी सिर्फ आंशिक रूप से खुला है)।' उन्होंने कहा कि पुलिस घरों में घुस रही है और बेशर्मी से महिलाओं के साथ मारपीट कर रही है।

'पाकिस्तान के चीफ जस्टिस को डरा रहे'

इमरान ने लिखा, 'चादर और चारदीवारी की पवित्रता का कभी भी ऐसा उल्लंघन नहीं किया गया, जैसा कि ये अपराधी कर रहे हैं। यह लोगों में इस कदर खौफ पैदा करने की सोची समझी साजिश है ताकि कल जब वे मुझे गिरफ्तार करने आएं तो बाहर न निकलें। कल सुप्रीम कोर्ट के बाहर किए जा रहे JUIF ड्रामे का सिर्फ एक मकसद है, पाकिस्तान के चीफ जस्टिस को डराना ताकि वह संविधान के अनुसार फैसला न सुनाएं। पाकिस्तान पहले भी सुप्रीम कोर्ट पर इस तरह के बेशर्म हमले देख चुका है, जब 1997 में पीएमएल-एन के गुंडों ने हमला किया था और चीफ जस्टिस सज्जाद अली शाह को हटा दिया था।'

'गुलामी से तो बेहतर है मौत'

इमरान ने लिखा, 'पाकिस्तान के लोगों के लिए मेरा संदेश है, मैं अपने खून की आखिरी बूंद तक हकीकी आजादी के लिए लड़ूंगा क्योंकि मेरे लिए इन बदमाशों के गुलाम होने से मौत बेहतर है। मैं अपने सभी लोगों से यह याद रखने का आग्रह करता हूं कि हमने संकल्प लिया है कि हम सिर्फ अल्लाह के अलावा किसी के आगे नहीं झुकते हैं। अगर हम डर के आगे झुक गए तो हमारी आने वाली पीढ़ियों का सिर्फ अपमान और विघटन होगा। जिन देशों में अन्याय होता है और जंगलराज होता है, वे मुल्क ज्यादा समय तक जीवित नहीं रहते हैं।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
Advt.