अब श्रीलंका में हिंदू मंदिरों पर आफत, कभी तोड़फोड़ तो कभी मूर्तियों के गायब होने से गुस्‍साए तमिल

Updated on 24-04-2023 07:14 PM
कोलंबो: श्रीलंका में पिछले कुछ दिनों से मीडिया में एक ही बात पर चर्चा हो रही है। यहां पर पिछले कुछ हफ्तों में हिंदू मंदिरों पर हमलों में तेजी आई है। इसकी वजह से यहां पर बसा तमिल समुदाय खासा नाराज है। उनका मानना है कि सिंहलीकरण को लेकर जो भी देश के उत्‍तर में हो रहा है, उसकी वजह से इस ट्रेंड को बढ़ावा मिला है। मीडिया में पिछले कई दिनों से मंदिरों पर हमले के अलावा मूर्तियों में तोड़फोड़ की गई। कुछ मंदिरों में या तो म‍ूर्तियां गायब हो गई हैं या फिर उन्‍हें नुकसान पहुंचाया गया है। इन घटनाओं से यहां बसे तमिल काफी दुखी हैं।
जाफना में बढ़े हमले
अखबार द हिंदू की रिपोर्ट के मुताबिक श्रीलंका के जाफना में, कुछ तमिलों ने एक सार्वजनिक स्थान पर हिंदू देवता की मूर्ति को स्‍थापित किया है। इसके बाद पुलिस ने कोर्ट में याचिका दायर इसे हटाने की मांग की है। कई तमिल राजनीतिक दलों ने बाकी और मुद्दों के साथ-साथ मंदिरों पर होने वाले हमलों की वजह से 25 अप्रैल को विरोध प्रदर्शन की अपील की है। जहां एक तरफ हिंदुओं के मंदिरों को निशाना बनाया जा रहा है तो वहीं दूसरी ओर उत्तरी प्रांत में नए बौद्ध स्‍थल और मंदिरों की संख्या में वृद्धि हो रही है। यह वह प्रांत है जहां पर सबसे ज्‍यादा हिंदू रहते हैं। जबकि उनके बाद ईसाई और मुसलमान हैं और फिर सबसे अंत में बौद्ध आते हैं।
पुरातत्‍व विभाग की गतिविधियां
तमिल बहुल उत्तर और पूर्व में श्रीलंका के पुरातत्व विभाग की बढ़ती गतिविधियों के बीच यह घटनाक्रम सामने आया है। अधिकारियों ने ऐतिहासिक स्थलों में चल रही रिसर्च का हवाला देते हुए कुछ मंदिरों में श्रद्धालुओं की एंट्री को बैन कर दिया है। पिछले दिनों जब मीडिया ने एक ऐसे युवक की गिरफ्तारी की सूचना दी जिसने वावुनिया के वेदुक्कुनारिमलाई में एक मंदिर में पूजा करने का प्रयास किया तो इस बात की जानकारी मिली। इस मंदिर में मूर्तियों की तोड़-फोड़ के विरोध में पिछले महीने इलाके में एक बड़ा विरोध प्रदर्शन किया गया था।
जाफना के विधायक और तमिल नेशनल पीपुल्स फ्रंट के नेता गजेंद्रकुमार पोन्नम्बलम इन घटनाओं को पूजा के साथ ही साथ तमिलों के अधिकारों पर एक बड़े हमले के तौर पर देखते हैं। उनका कहना है कि युद्ध के खत्‍म होने के बाद से ही गातार सरकारों ने उत्तर और पूर्व में सिंहलीकरण अभियान को तेज कर दिया है। ऐसा लगता है कि युद्ध की वजह से 30 साल का जो अंतर आया है वह उसे अब किसी भी हाल में खत्‍म करना चाहते हैं।

बौद्ध मंदिरों में हुआ इजाफा

पिछले कुछ सालों में कुरुन्थुरमलाई, मुल्लईतिवु में अय्यर मंदिर में बौद्ध ढांचों में तेजी से इजाफा हुआ है। कोर्ट के आदेश के बाद भी उस जगह पर किसी भी नए धार्मिक प्रतिष्ठान को रोकने के लिए साल 2021 में एक राज्य मंत्री ने एक आंदोलन का नेतृत्‍व किया है। यह आंदोलन श्रीलंका के और पुरातत्व विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति में हुआ था। इसका मकसद उस जगह पर एक बौद्ध प्रतिमा स्थापित करना था। इस जमीन को लेकर इसी तरह के विवादों की सूचना पहले भी मिली है। लोगों की मानें तो पूर्व राष्‍ट्रपति गोटाबया राजपक्षे और उनके परिवार ने सिंहलीकरण को और बढ़ाया है। लेकिन इसका मतलब यह तो नहीं है कि वर्तमान राष्‍ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे इस पर आंख बंद कर लें।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
Advt.