सिनेमा की दुनिया के 'मसीहा' थे एनटी रामा राव, 40 हजार किलोमीटर पैदल चलकर बनाया था वर्ल्ड रिकॉर्ड

Updated on 18-01-2023 08:06 PM
नन्दमूरि तारक रामाराव। मशहूर हैं एनटी रामा राव के नाम से। एक्टर। फिल्ममेकर और पूर्व मुख्यमंत्री। इन्हीं के पोते जूनियर एनटीआर हैं जो आजकल RRR और 'नाटू नाटू' के चलते चर्चा में हैं। एसएस राजामौली की आरआरआर ने गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड के बाद क्रिटिक चॉइस अवॉर्ड 2023 में धूम मचा दी। आज जूनियर NTR के दादा एनटी रामा राव की पुण्यतिथि हैं। उन्हें सिनेमा जगत का मसीहा कहा जाता था। उन्होंने न सिर्फ एंटरटेनमेंट जगत में योगदान दिया बल्कि उनके राजनीति और सामाजिक कार्यों को भी भुलाया नहीं जा सकता है। जी हां, इनके नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड भी दर्ज है। आइए नवभारत टाइम्स की वाओ वेडनेसडे सीरीज में N.T.Rama Rao की फैमिली, राजनीति करियर से लेकर फिल्म इंडस्ट्री में दिए योगदान के बारे में आपको सब बताते हैं।
साल 1923 में एनटी रामा राव का जन्म कर्नाटक में हुआ। वह किसान परिवार से ताल्लुक रखते थे। गरीब परिवार में जन्म रामा राव ने एक बड़ी विरासत खड़ी की। उन्होंने रील लाइफ में ही नहीं रियल लाइफ में भी ऐसे ऐसे काम किए कि आम लोग उनके बड़े फैन थे। जब वह सिनेमा में थे तो उन्होंने एक से एक शानदार फिल्में दीं। फिर जब उन्होंने राजनीतिक राह पकड़ी तो एक मिसाल साबित हुए। देश की बड़ी राजनीतिक पार्टी में से एकतेलुगु देशम पार्टी को बनाने वाले एनटी रामा राव ही थे। उन्होंने साल 1982 में इसकी स्थापना की थी।

एनटी रामा राव, सिनेमा के मसीहा

एनटी रामा राव के राजनैतिक करियर की बात करने से पहले इनकी फिल्मों के बारे में बात करते हैं। समझते हैं कैसे उन्होंने करियर की शुरुआत की और कैसे सिनेमा के मसीहा बन गए। रामा राव ने 300 से ज्यादा फिल्मों में बतौर एक्टर काम किया। तीन बार नेशनल अवॉर्ड भी जीता। नंदी अवॉर्ड से लेकर फिल्मफेयर जैसे बड़े अवॉर्ड्स भी अपने नाम किए।

एनटी रामा राव का वर्ल्ड रिकॉर्ड

एनटी रामा राव (N. T. Rama Rao Guinness World Record) ने साल 1982 में जब राजनीति में आने का फैसला लिया तो ये उनका बहुत सोची समझी राय थी। उन्होंने सब तय करने के बाद अखबारवालों को बुलाया। कहा कि मैंने 60 बरस पूरे कर लिए हैं। मैंने अपने बेटों बेटियों के बीच अपनी सारी संपत्ति बांट दी है। अब मैं अपनी परिवार की सभी जिम्मेदारियों से मुक्त हूं और अब सामाजिक दायित्व को पूरा कर सकता हूं। अब सभी जिम्मेदारियों से मुक्त होकर मैं राजनीति में उतर रहा हूं और अपने प्यारे आंध्र प्रदेशवासियों की सेवा करना चाहता हूं। एनटी रामा राव ही वह शख्स थे जिन्होंने रथ यात्रा का प्रचलन शुरू किया था। उन्होंने 9 महीनों में 40 हजार किलोमीटर से ज्यादा की यात्रा की। तरह तरह के लोगों से मिले और उनकी परेशानी को जाना। इस तरह उनका नाम 'गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड्स' में दर्ज हुआ।

एनटी रामा राव की फिल्मोग्राफी और करियर

एनटी रामा राव ने तेलुगू फिल्म 'माना देशम' से करियर की शुरुआत (N. T. Rama Rao Filmography) की। इस सोशल फिल्म को LV प्रसाद ने डायरेक्ट किया था। फिर 50 के दशक में उन्हें कृष्ण, कर्ण और राम जैसे किरदारों में देखा गया और जनता का खूब प्यार भी मिला। रामा राव ऐसे स्टार भी हैं जिन्होंने स्क्रीन पर 17 बार श्रीकृष्ण का रोल अदा किया। उनकी 'माया बाजार' से लेकर 'श्रीकृष्णअर्जुन युद्धम' जैसी फिल्में सुपरहिट साबित हुई।

एनटी रामा राव की आखिरी फिल्म

खास बात ये भी है जब वह श्रीराम के रोल में लव कुश फिल्म (N. T. Rama Rao Movies) में नजर आए तो भी उन्हें खूब प्यार मिला। साल 1963 में उस रीजनल फिल्म ने 1 करोड़ का कलेक्शन कर रिकॉर्ड कायम किया था। फिर उन्होंने कुछ फिल्मों का निर्देशन किया। फिल्मों में खूब नाम कमाने और रिकॉर्ड बनाने के बाद एनवी रामा राव ने तेलुगू कवि श्रीनाथ की बायोपिक बनाई Srinatha Kavi Sarvabhowmudu। यही उनकी आखिरी फिल्म भी थी।

एनटी रामा राव का राजनैतिक करियर

एनटी रामा राव ने साल 1982 में तेलुगू देशम पार्टी की स्थापना कर राजनैतिक करियर (N T Rama Rao Political Career) में कदम रखा। जब से राज्य की स्थापना हुई थी तबसे इसे कांग्रेस का गढ़ माना जाता था। मगर उनके नेतृत्व में उन्होंने कांग्रेस की छवि को कमजोर किया और सत्ता कायम की। जी हां, एनटी रामा राव की पार्टी ने चुनावों में जीत दर्ज की और वह पहली बार आंध्र प्रदेश के सीएम बने। साल 1983 से 1994 के बीच वह तीन बार मुख्यमंत्री बने।


एनटी रामा राव की फैमिली ट्री

साल 1942 में एनटी रामा राव ने 20 साल की उम्र में मामा की बेटी बासव तारकम से शादी (N T Rama Rao Wife) रचाई। दोनों के 8 बेटे और चार बेटियां हैं। साल 1985 में NTR की पत्नी का निधन हो गया और उन्होंने साल 1993 में 70 साल की उम्र में तेलुगू राइटर लक्ष्मी पार्वती से दूसरी शादी (N T Rama Rao Second Marriage) की। कहा जाता है कि एनटी रामा राव के परिवार ने कभी उनकी दूसरी पत्नी को परिवार में जगह नहीं दी न ही उन्हें परिवार का सदस्य माना।

एनटीआर का परिवार

एनटीआर के सबसे बड़े बेटे नन्दमूरि रामाकृष्णना (N T Rama Rao Son) थे जिनकी 1996 में मौत हो गई। इसके बाद एक्टर से राजनेता बने एनटीआर ने बेटे की याद में स्टूडियो की स्थापना की थे। उनके तीसरे बेटे नन्दमूरि साईं कृष्णा थिएटर के मालिक थे जो डायबिडीज से जुड़ी बीमारी के चलते 2004 में गुजर गए। एनटीआर के चौथे बेटे नन्दमूरि हरिकृष्णना की साल 2018 में एक कार एक्सीडेंट में मौत हो गई थी। हरिकृष्णा ने बतौर चाइल्ड एक्टर काम शुरू किया था जो बाद में टीडीपी से राज्यसभा सदस्य भी बने थे। नन्दमूरि हरिकृष्णना के बेटे कल्याण राम और जूनियर एनटीआर (jr ntr grandfather) हैं। दोनों ही तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
 05 August 2026
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
 05 August 2026
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
Advt.