मप्र में बढेगी जननी एक्सप्रेस की संख्या

Updated on 13-11-2021 05:59 PM

भोपाल मप्र में जनसुविधाओं के मददेनजर जननी एक्सप्रेस एवं 108 एंबुलेंस की संख्या में बढोत्तरी होने जा रही है। प्रसूताओं को अस्पताल पहुंचाने और घर छोड़ने के लिए चलने वाले जननी एक्सप्रेस वाहनों की संख्या भी 840 से बढ़कर 1050 हो जाएगी। इसका फायदा यह होगा कि लोगों को वाहन के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा।  वहीं अब 108 एंबुलेंस की संख्या 606 से बढकर 1002 एंबुलेंस हो जाएंगी।

पांच साल पहले जेडएचएल कंपनी को इन वाहनों के संचालन की जिम्मेदारी दी गई थी। तब से लेकर आज तक वाहनों की संख्या नहीं बढ़ाई गई है, जबकि जरूरतमंदों की संख्या बढ़ी है। इस कारण वाहन व्यस्त होने की स्थिति में लोगों को तुरंत सेवा नहीं मिल पाती थी। इसके लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने हाल ही में निविदा के तहत नई कंपनी का चयन किया है। छत्तीसगढ़ की जय अंबे एजेंसी सर्विस कंपनी को यह काम मिला है। शुक्रवार को खोली गई वित्तीय निविदा में सबसे कम खर्च पर वाहनों के संचालन के लिए तैयार होने की वजह से इस कंपनी को काम सौंपा गया है। अधिक से अधिक दो महीने के भीतर कंपनी को काम संभालने के लिए कहा गया है।

 हालांकि, कंपनी चाहे तो इसके पहले भी काम शुरू कर सकती है। जय अंबे कंपनी खुद के वाहन लगाएगी। इन वाहनों के संचालन के बदले में कंपनी को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की तरफ से 220 करोड़ रुपए हर साल भुगतान किया जाएगा। अभी मौजूदा वाहन सरकार की तरफ से ही उपलब्ध कराए जाते थे। इनके संचालन की जिम्मेदारी जेड एच एल कंपनी की होती थी। संचालन के लिए करीब 300 करोड़ रुपए हर साल जेडएचएल कंपनी को भुगतान किए जा रहे थे। अब कंपनी खुद अपना वाहन लगाएगी। वाहनों की संख्या भी बढ़ेगी। संचालन का खर्च हर साल करीब 80 करोड़ रुपए कम हो जाएगा। जय अंबे को छह साल के लिए वाहनों के संचालन की जिम्मेदारी दी गई है।

 अभी जरूरतमंद द्वारा फोन करने के 20 मिनट बाद एंबुलेंस पहुंचने की शर्त है, लेकिन हकीकत में एंबुलेंस पहुंचने का औसत समय 23 मिनट है। नई कंपनी को 16 मिनट के भीतर जरूरतमंद तक एंबुलेंस पहुंचाने की शर्त दी गई है। सभी वाहन नए होने की स्थिति में इस शर्त को पूरा कर पाना भी आसान होगा। इसी तरह से जननी एक्सप्रेस के पहुंचने का समय 30 मिनट से कम होकर 25 मिनट हो जाएगा। एंबुलेंस बुलाने के लिए पता बताने की जरूरत नहीं होगी। फोन करने वाले की मोबाइल लोकेशन से पता चल जाएगा की मरीज कहां पर है। मोबाइल ऐप के जरिए भी एंबुलेंस और जननी एक्सप्रेस वाहन बुलाए जा सकेंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.