नुसरत भरूचा का ट्रैक 'बरेली के बाज़ार' रिलीज़, सुनिधी चौहान बोलीं- गाने के बीट्स में नशा है

Updated on 27-04-2023 08:56 PM
ये वाला 'बरेली के बाजार' एक्ट्रेस साधना का गाना नहीं बल्कि नुसरत भरुचा का है, जिसे गुरुवार सुबह ही लॉन्च किया गया है। पैन इंडिया फिल्म 'छत्रपति' के इस गाने 'बरेली के बाजार' में नुसरत भरूचा के साथ श्रीनिवास बेलमकोंडा भी हैं। ये ट्रैक फिल्म का से एक मसाला नंबर सॉन्ग है जिसमें नुसरत बेलमकोंडा के साथ काफी आकर्षक अवतार में नजर आ रही हैं। 'बरेली के बाजार' में दोनों के बीच की इलेक्ट्रिक केमिस्ट्री और डांस मूव्स भी कमाल के हैं।

फिल्म 'छत्रपति' के सॉन्ग'बरेली के बाजार' को गाया है सुनिधि चौहान और नकाश अजीज ने। वहीं म्यूजिक तनिष्क बागची के हैं और इसका लिरिक्स तैयार किया है मयूर पुरी ने। इस गाने के बारे में बात करते हुए तनिष्क बागची ने कहा, 'ये गाना बहुत ही एनर्जेटिक और कुल मिलाकर एक मजेदार डांस ट्रैक है। सुनिधि चौहान और नकाश अज़ीज़ ने अपने गायन के साथ नुसरत के खूबसूरत अवतार और श्रीनिवास बेलमकोंडा के स्वैग में चार चांद लगा दिया है।

सुनिधि बोलीं- इस गाने की बीट्स में एक नशा है

सुनिधि चौहान ने कहा कि इस गाने की बीट्स में एक नशा है - हमने एक ऐसा फ्लेवर और वाइब लाने की कोशिश की जो जनता को पसंद आएगा और इसे सुनने का बेसब्री से इंतजार कर रही हूं। वहीं नकाश अज़ीज़ कहते हैं- सुनिधि चौहान के साथ गाना और श्रीनिवास बेलमकोंडा को अपनी आवाज़ देना बहुत शानदार अनुभव रहा।

फिल्म में जबरदस्त हाई ऑक्टेन एक्शन सीन

वी. वी. विनायक द्वारा निर्देशित और वी. विजयेंद्र प्रसाद की लिखी कहानी फिल्म 'छत्रपति' को डॉ. जयंतीलाल गड़ा (पेन स्टूडियोज) प्रस्तुत कर रहे हैं। ये फिल्म एस.एस. राजामौली की फिल्म का आधिकारिक रीमेक है जिसमें प्रभास लीड रोल में नज़र आए थे। फिल्म में जबरदस्त हाई ऑक्टेन एक्शन सीन देखने को मिलेगा। इस फिल्म में भाग्यश्री, शरद केलकर और करण सिंह छाबरा भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। यह श्रीनिवास बेलमकोंडा की बड़ी बॉलीवुड शुरुआत है और 12 मई 2023 को देश भर में रिलीज़ होगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
 05 August 2026
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
 05 August 2026
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
Advt.