ऑस्कर 2024 में भारत से मलयालम फिल्म 2018 की ऑफिशियल एंट्री, जानिए कहानी और बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड

Updated on 27-09-2023 02:50 PM
मलयालम फिल्म '2018: एवरीवन इज ए हीरो' को भारत की तरफ से ऑस्कर्स 2024 में ऑफिशियल एंट्री मिली है। यानी यह फिल्म 2024 में होने वाले अकेडमी अवॉर्ड्स में हमारे देश का प्रतिनिधित्व करेगी। पांच मई 2023 में रिलीज हुई '2018: एवरीवन इज ए हीरो' में 'मिन्नल मुरली' फेम टोविनो थॉमस लीड रोल में हैं। वह मलयालम सिनेमा के जाने-माने स्टार और प्रोड्यूसर हैं।

द फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया ने उन भारतीय फिल्मों के लिए एप्लिकेशन मांगी थी, जो 96वें अकेडमी अवॉर्ड्स में भारत की तरफ से बतौर ऑफिशियल एंट्री जा सकती हैं। इसके लिए 15 अगस्त से 10 सितंबर तक आवेदन किया जा सकता था।

रेस में थीं ये भारतीय फिल्में, 2018 ने मारी बाजी

जिन भारतीय फिल्मों के आवेदन मिले, उनमें 'द केरल स्टोरी', 'बालागम', 'ज़्विगेटो' और 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' जैसे नाम शामिल थे। लेकिन बाजी 2018: Everyone Is A Hero ने मार ली। इस फिल्म को भारत की तरफ से ऑस्कर में भेजे जाने के लिए चुना गया है।

क्या है 2018 की कहानी?

2018: Everyone Is A Hero एक सच्ची घटना पर आधारित है। यह एक सर्वाइवल ड्रामा है, जो 2018 में केरल में आई बाढ़ पर बेस्ड है। इसमें दिखाया गया कि कैसे बाढ़ जैसी आपदा के बीच भयानक परिस्थितियों में भी लोगों ने इंसानियत की मिसाल पेश की, और एक-दूसरे की मदद को खड़े रहे। इस फिल्म को जूड एंथनी ने डायरेक्ट किया था। फिल्म में टोविनो थॉमस के अलावा आसिफ अली नजर आए।

'2018' का बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड

'2018: एवरीवन इज ए हीरो' को काफी पसंद किया गया था। यह फिल्म 5 मई को 'द केरल स्टोरी' के साथ ही रिलीज हुई थी, पर अच्छी कमाई करने में कामयाब रही थी। यह मलयालम सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली पहली फिल्म बनी। इसने मलयालम बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था। इसके साथ ही '2018' साल 2023 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों में शुमार हो गई।

कब टेलिकास्ट होंगे ऑस्कर्स 2024?

बात करें ऑस्कर्स 2024 की, तो इन्हें 10 मार्च 2024 में लॉस एंजेलिस के डॉल्बी थिएटर से एबीसी चैनल पर टेलिकास्ट किया जाएगा। पिछले साल भारत की तरफ से जिन फिल्मों की ऑस्कर्स में एंट्री हुई थी, उनमें 'छेल्लो शो', 'गली बॉय', 'जलीकट्टू' और Koozhangal का नाम शामिल है। अभी तक सिर्फ तीन ही भारतीय फिल्में ऑस्कर में नॉमिनेशन पा चुकी हैं, जिनमें 'मदर इंडिया', 'लगान' और 'सलाम बॉम्बे' का नाम शामिल है। वहीं ऑस्कर्स 2023 में RRR के 'नाटू नाटू' सॉन्ग ने बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग का ऑस्कर अवॉर्ड जीता था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
हॉलीवुड में कई ऐसे टॉप स्टार्स हैं जिन्होंने भले विदेशी फिल्मों में बड़ा नाम कमाया हो, लेकिन वे पले-बढ़े भारत में हैं। इनमें से कई स्टार्स के पूर्वजों का भारत…
 07 August 2026
रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि एक दौर ऐसा भी था,…
 07 August 2026
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का आगाज कर दिया है। एक एपिसोड में कंटेस्टेंट के साथ मजेदार बातचीत में एक्टर ने अपने भोजपुरी सिनेमा में…
 07 August 2026
समय रैना ने कई बार अपने परिवार द्वारा झेले गए कश्मीर में झेले गए पलायन और क्रूरता के दर्द को बयां किया है। अब एक बार फिर इसी की चर्चा…
 07 August 2026
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये ($3.5 से $4 बिलियन) की संपत्ति और आरके फैमिली ट्रस्ट को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद…
 07 August 2026
सैफ अली खान की छोटी और सोहा अली खान की बड़ी बहन सबा पटौदी के नाम से तो आप वाकिफ होंगे। शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान पटौदी की दूसरी…
 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
Advt.