ओह नो! सामंथा रुथ प्रभु के चेहरे पर पड़ गए है गहरे धब्‍बे, अब फिल्‍टर लगाकर करती हैं वीडियो चैट

Updated on 21-09-2023 01:20 PM
सामंथा रुथ प्रभु इन दिनों एक्‍ट‍िंग करियर से ब्रेक पर चल रही हैं। उनकी पिछली रिलीज 'खुशी' बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। सामंथा ने काम से यह ब्रेक अपनी बीमारी के कारण लिया है। मायोसिटिस से पीड़‍ित सामंथा अब एक ऐसा खुलासा किया है, जिस कारण फैंस की चिंता बढ़ गई है। एक्‍ट्रेस ने बताया है कि उनकी स्‍क‍िन खराब हो गई है और यह सब इलाज के दौरान स्‍टेरॉयड के शॉट्स लेने के कारण हुआ है। सामंथा ने यह खुलासा मंगलवार को तब किया, जब इंस्‍टाग्राम पर एक फैन उनकी 'साफ सुथरी स्‍किन' की तारीफ कर रहा था। 'ऊ अंटावा' फेम एक्‍ट्रेस ने तत्‍काल कहा कि उनकी स्‍क‍िन क्‍लीयर नहीं है और वो फिल्‍टर का इस्‍तेमाल कर रही हैं।

मंगलवार की शाम Samantha Ruth Prabhu एक रेस्‍टोरेंट में बैठी थीं और वहीं से फैंस के साथ सोशल मीडिया पर बातचीत कर रही थीं। इसी दौरान एक फैन ने पूछा, 'आपकी स्‍किन इतनी क्‍लीयर कैसे है?' जवाब में सामंथा ने कहा, 'असल में ऐसा बिल्‍कुल नहीं है। चिन्‍मयी श्रीपदा ने वादा किया है कि वह इसे ठीक करेंगी। वह मेरी त्‍वचा को चमकदार बना देंगी। असल में अपनी बीमारी के कारण मैंने बहुत सारे स्‍टेरॉयड शॉट्स लिए हैं। इस कारण मेरी त्‍वजा में धब्‍बे (Pigmentation) हो गए हैं। इसलिए ये फिल्‍टर का कमाल है दोस्‍त।'

एक और सवाल का सामंथा ने दिया दिलचस्‍प जवाब

सामंथा ने अपनी इंस्‍टाग्राम स्‍टोरी पर चिन्‍मयी श्रीपदा को भी टैग कर के पूछा है, 'मेरी चमकदार त्‍वचा कहां है?' फैंस संग चैट के दौरान सामंथा से एक सवाल पूछा गया, 'आप किन टॉप- 3 चीजों के साथ हमेशा रहती हैं? वो चीजें, जो आपको असलियत के करीब रखती हैं।' इसके जवाब में एक्‍ट्रेस ने कहा, 'मैं बहुत धैर्यवान, मजबूत हो गई हूं और मेरी इच्छाशक्ति अनंत तक पहुंच गई है।' वह आगे जवाब में लिखती हैं, '1. मैं जीत जाऊंगी 2. हर चीज पर सवाल उठाना बंद करो... जो जैसा है, वैसा है। 3. ईमानदारी और सच्चाई से आगे बढ़ें।'

गलत निर्णय लेने वाले युवाओं को सामंथा की सीख

सामंथा ने इस दौरान एक और सवाल का बड़ा दिलचस्‍प जवाब दिया। उनसे 'युवाओं और किशोरों को जीवन में गलत निर्णय लेने के बारे में सलाह' देने के लिए कहा गया था। सामंथा ने कहा, 'उन्हें यह नहीं सोचना चाहिए कि उनका जीवन खत्म हो गया है और यह उनके जीवन का सबसे अच्छा समय है।' एक्‍ट्रेस ने अपना उदाहरण देते हुए कहा, 'जीवन इतनी जल्दी खत्म नहीं हो सकता, क्योंकि भविष्य में उन्हें बहुत सारी समस्याओं और कठिनाइयों से निपटना होगा। 25 साल की उम्र में मैं सोच भी नहीं सकती थीं कि बड़ी होकर इतनी मजबूत बन जाऊंगी। अपने जीवन में आए इतने सारी कठ‍िनाइयों से निपट पाऊंगी।'

क्‍या सलमान खान के अपोजिट फिल्‍म में दिखेंगी सामंथा?

सामंथा फिलहाल अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने के लिए काम से छुट्टी पर हैं। वह मायोसिट्स का इलाज करवा रही हैं। उन्होंने फैंस से बातचीत के दौरान यह भी कहा कि वह ठीक हो रही हैं और काफी बेहतर महसूस कर रही हैं। सामंथा आगे 'स‍िटाडेल' वेब सीरीज के इंडियन वर्जन में वरुण धवन के साथ नजर आएंगी। दूसरी ओर, चर्चा है कि विष्‍णु वर्धन के डायरेक्‍शन में बन रही सलमान खान की एक्‍शन-थ्र‍िलर फिल्‍म में भी उन्‍हें कास्‍ट किया जा सकता है। इस फिल्‍म का निर्माण करण जौहर कर रहे हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
हॉलीवुड में कई ऐसे टॉप स्टार्स हैं जिन्होंने भले विदेशी फिल्मों में बड़ा नाम कमाया हो, लेकिन वे पले-बढ़े भारत में हैं। इनमें से कई स्टार्स के पूर्वजों का भारत…
 07 August 2026
रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि एक दौर ऐसा भी था,…
 07 August 2026
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का आगाज कर दिया है। एक एपिसोड में कंटेस्टेंट के साथ मजेदार बातचीत में एक्टर ने अपने भोजपुरी सिनेमा में…
 07 August 2026
समय रैना ने कई बार अपने परिवार द्वारा झेले गए कश्मीर में झेले गए पलायन और क्रूरता के दर्द को बयां किया है। अब एक बार फिर इसी की चर्चा…
 07 August 2026
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये ($3.5 से $4 बिलियन) की संपत्ति और आरके फैमिली ट्रस्ट को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद…
 07 August 2026
सैफ अली खान की छोटी और सोहा अली खान की बड़ी बहन सबा पटौदी के नाम से तो आप वाकिफ होंगे। शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान पटौदी की दूसरी…
 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
Advt.