OMG! मुंबई में लगा प्रभास का 120 फीट लंबा कटआउट, 'सालार' के मेकर्स ने रिलीज से पहले बनाया रिकॉर्ड

Updated on 18-12-2023 03:08 PM
भारतीय सिनेमा के 'डार्लिंग स्‍टार' प्रभास के फैंस इस वक्‍त एक्‍साइटमेंट से भरे हुए हैं। यह वाजिब भी है, क्‍योंकि उनके फेरवेरट एक्‍टर की फिल्‍म 'सालार' की रिलीज को अब सिर्फ 4 दिन बचे हैं। शुक्रवार, 22 दिसंबर को जहां 'सालार' सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है, वहीं मेकर्स ने फिल्‍म के प्रमोशन को लेकर नया रिकॉर्ड बनाया है। मुंबई में प्रभास का एक 120 फीट ऊंचा कट-आउट लगाया गया है, जिसे देखने के लिए आपको अपनी गर्दन पूरी तरह मोड़नी पड़ जाएगी। यह अब तक किसी भी एक्‍टर का सबसे ऊंचा कटआउट है। होम्‍बले फिल्‍म्‍स ने यूट्यूब पर बकायदा एक वीडियो शेयर कर इस 120 फीट ऊंचे कटआउट के बनने और लगाए जाने की पूरी प्रक्रिया दिखाई है। यह वाकई अद्भुत है।

'KGF' फ्रेंचाइजी की सुपर सक्‍सेस के बाद अब डायरेक्‍टर प्रशांत नील और होम्‍ब्‍ले फिल्‍मस 'सालार: पार्ट-1 सीजफायर' लेकर आ रहे हैं। फिल्‍म के ट्रेलर से लेकर इसके गानों ने पहले से ही धूम मचा रखी है। शनिवार से फिल्‍म की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो चुकी है, और रविवार तक दो दिनों में 1.74 लाख टिकटों की बुकिंग हो चुकी है। इस तरह फिल्‍म ने 4.2 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।

बॉक्‍स ऑफिस पर 'डंकी' से है 'सालार' की टक्‍कर

बॉक्‍स ऑफिस पर 'सालार' की टक्‍कर शाहरुख खान की 'डंकी' से है। ऐसे में दोनों ही फिल्‍मों के प्रमोशन में कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है। मुंबई में प्रभास का यह 120 फीट ऊंचा कटआउट इसी की बानगी है। 'सालार' को विदेशों में भी प्री-बुकिंग में जबरदस्‍त रेस्‍पॉन्‍स मिला है। सिर्फ अमेरिका में फिल्‍म की 5 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग हो चुकी है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
हॉलीवुड में कई ऐसे टॉप स्टार्स हैं जिन्होंने भले विदेशी फिल्मों में बड़ा नाम कमाया हो, लेकिन वे पले-बढ़े भारत में हैं। इनमें से कई स्टार्स के पूर्वजों का भारत…
 07 August 2026
रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि एक दौर ऐसा भी था,…
 07 August 2026
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का आगाज कर दिया है। एक एपिसोड में कंटेस्टेंट के साथ मजेदार बातचीत में एक्टर ने अपने भोजपुरी सिनेमा में…
 07 August 2026
समय रैना ने कई बार अपने परिवार द्वारा झेले गए कश्मीर में झेले गए पलायन और क्रूरता के दर्द को बयां किया है। अब एक बार फिर इसी की चर्चा…
 07 August 2026
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये ($3.5 से $4 बिलियन) की संपत्ति और आरके फैमिली ट्रस्ट को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद…
 07 August 2026
सैफ अली खान की छोटी और सोहा अली खान की बड़ी बहन सबा पटौदी के नाम से तो आप वाकिफ होंगे। शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान पटौदी की दूसरी…
 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
Advt.