OMG 2 को सेंसर बोर्ड ने A सर्टिफिकेट के साथ किया पास, 11 अगस्‍त को इन 27 बदलाव के साथ र‍िलीज होगी फिल्‍म

Updated on 01-08-2023 02:39 PM
अक्षय कुमार के फैंस के लिए गुड न्यूज है। उनकी अपकमिंग मूवी 'ओह माय गॉड 2' अपने तय समय पर ही सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। यानी 11 अगस्त 2023 को। फिल्म को बिना किसी कट के सेंसर बोर्ड ने पास कर दिया है। हालांकि, मेकर्स को 27 मॉडिफिकेशन करने पड़ेंगे। यानी फिल्म में 27 जगह बदलाव होंगे। इसके साथ ही फिल्म को 'ए' सर्टिफिकेट यानी एडल्ट सर्टिफिकेट मिला है। 18 साल के कम उम्र के लोग इसे नहीं देख पाएंगे।

OMG 2 को अमित राय ने लिखा और डायरेक्ट किया है। ये साल 2012 में रिलीज हुई 'OMG' का सीक्वल है। इसमें अक्षय कुमार, पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम धर लीड रोल में हैं। अब तक फिल्म का टीजर और दो गानें रिलीज हो चुके हैं।

फिल्म में होंगे ये बदलाव

अब जब सेंसर बोर्ड ने फिल्म को पास कर दिया है तो जान लीजिए कि मेकर्स को कौन-कौन से 27 बदलाव करने के सुझाव दिए गए हैं। सेंसर बोर्ड ने ज्यादातर फिल्म के डायलॉग्स बदलने को कहा है।

1. फिल्म की शुरुआत में जो डिस्क्लेमर है, उसे बदलिए और वॉइस ओवर भी जोड़ा जाए।
2. शिव जी के पूरे किरदार को बदलें और उन्हें (अक्षय कुमार) को भक्त और भगवान के मैसेंजर के रूप में दिखाया जाए।
3. डायलॉग एड करें- नंदी मेरे भक्त... जो आज्ञा प्रभु। नागा साधु के न्यूड विजुअल को डिलीट किया जाए।
4. मंदिर की अनाउंसमेंट को बदला जाए, जिसमें महिलाओं का जिक्र किया गया है।
5.भगवान को भक्ति... महिलाएं नहीं देख सकती... को ओ लाल शर्ट वाले भैया... बाबा का ध्यान करते रहो... से रिप्लेस किया जाए।
6. स्कूल का नाम (सवोदय) बदला जाए।
7. वहां मदिरा चढ़े है... डायलॉग को 'एल्कोहल, व्हिस्की, रम' से बदला जाए।जिसका भगवान के प्रसाद के रूप में जिक्र है।
8. हाईकोर्ट... मजा आएगा... को बदला जाए।
9. पोस्टर में बिलबोर्ड पर मूड एक्स कंडोम को हटाया जाए।
10. बड़े बाल देखकर रुपये मिलेंगे.. इसे बदला जाए।
11. मैं टांग क्यों अड़ाऊं... ये डायलॉग शिव के किरदार ने बोला है, इसे बदला जाए।
12. स्त्री की योनी... हवन कुंड है। इसे बदला जाए।
13. हराम और पाप जैसे शब्दों को बदला जाए। जिन्हें मास्टरबेशन से जोड़ा गया है।
14. जज कोर्ट में सेल्फी लेते हैं, इस सीन को ठीक किया जाए।
15. भगवान के मेडिटेट करने और नहाने के सीन को बदला जाए।
16. उस सीन को मॉडिफाई किया जाए, जिसमें सेक्स वर्कर से कांति अननैचुरल सेक्स का स्क्लप्चर दिखाकर उससे सवाल-जवाब करता है।
17. डायलॉग से 'सत्य शिवम सुंदरम' को हटाया जाए।

18. 'हमारा देश... पीछे नहीं है' को मॉडिफाई किया जाए।
19. 'लिंग' शब्द को मॉडिफाई किया जाए। शिवलिंग या शिव का इस्तेमाल करें।
20. फैक्ट्स (सेक्शुअल फैक्ट्स) को लेकर डॉक्युमेंट्री एविडेंस सबमिट किया जाए।
21.चूंकि फिल्म की कहानी फिक्शनल है, इसलिए पर्सन, ऑफिस और अथॉरिटी के सभी तरह के विजुअल, वर्बल रिफरेंस को रिमूव किया जाए। जैसे- महंत का किरदार।
22. डॉक्टर प्रकाश कोठारी के डायलॉग्स और विजुअल को बदला जाए, जहां मास्टरबेशन की बात हो रही है।
23. भगवान के दूत के नशे में चूर डायलॉग्स और विजुअल को बदला जाए।
24. क्या होवे है... आप अश्लील कह रहीं... को बदला जाए।
25. शिव जी के लिंग, अश्लीलता, श्री भागवद गीता, उपनिषद, अथर्ववेद, द्रौपदी, पांडव, कृष्णा, गोपियां और रासलीला जैसे शब्दों को डिलीट किया जाए।
26. डायलॉग में श्री टाटा जी शब्द को बदला जाए।
27. चूहे मारने वाले जहर की बोतल (शीशी) से चूहे के विजुअल को हटाया जाए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
 05 August 2026
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
 05 August 2026
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
Advt.