OTT पर रिलीज होगी OMG 2, जानें कब और कहां देखे सकेंगे अक्षय की फिल्म जिसने'गदर 2' की नाक के नीचे कमाए 150 करोड़

Updated on 03-10-2023 01:59 PM

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार फिलहाल अपनी आगामी फिल्म 'मिशन रानीगंज' के प्रमोशन में बिजी चल रहे हैं। अगस्त में वह 'ओएमजी 2' में आखिरी बार नजर आए थे। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया परफॉर्म भी किया था। अब 'ओह माय गॉड 2' को जिन दर्शकों ने सिनेमाघरों में मिस कर दिया था तो वह अब घर बैठे इस फिल्म को एन्जॉय कर सकते हो। जी हां, मेकर्स ने 'ओएमजी 2' की ओटीटी रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। तो चलिए बताते हैं कब और कैसे आप 'ओएमजी 2' को ओटीटी पर देख पाएंगे।

'ओएमजी 2' साल 2012 में आई Oh My God का ऑफिशियल सीक्वल है। पिछली बार उमेश शुक्ला ने डायरेक्ट किया था। वहीं इसके सीक्वल को अमित राय ने बनाया था। 50 करोड़ के बजट में बनी 'ओएमजी 2' ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर हिट का तमगा हासिल किया था।
 

OMG 2 की ओटीटी रिलीज डेट

अक्षय कुमार की 'ओएमजी 2' ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर दस्तक देगी। जिसे दर्शक 8 अक्टूबर 2023 से देख सकेंगे। नेटफ्लिक्स ने भी फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए इस गुडन्यूज को सुनाया है।

'ओएमजी 2' का हुआ था 'गदर 2' से क्लैश

रक्षाबंधन के मौके पर 'ओएमजी 2' रिलीज हुई थी। ये वही मौका था जब अमीषा पटेल और सनी देओल की 'गदर 2' भी रिलीज हुई थी। जहां 'गदर 2' ने शाहरुख खान की 'पठान' का कलेक्शन के मामले में रिकॉर्ड तोड़ा था तो 'ओएमजी 2' भी 150 करोड़ के क्लब में शामिल हुई थी।
 

'ओएमजी 2' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

sacnilk के मुताबिक, 'ओएमजी 2' ने घरेलू बॉक्स ऑफिस से 150 करोड़ रुपये से अधिक बटोरे थे तो इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 221 करोड़ रुपये से ज्यादा था। 'ओएमजी 2' के ओवरसीज कलेक्शन की बात करें तो 43 करोड़ रुपये इसने विदेश बाजार से बटोरे थे।
 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
हॉलीवुड में कई ऐसे टॉप स्टार्स हैं जिन्होंने भले विदेशी फिल्मों में बड़ा नाम कमाया हो, लेकिन वे पले-बढ़े भारत में हैं। इनमें से कई स्टार्स के पूर्वजों का भारत…
 07 August 2026
रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि एक दौर ऐसा भी था,…
 07 August 2026
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का आगाज कर दिया है। एक एपिसोड में कंटेस्टेंट के साथ मजेदार बातचीत में एक्टर ने अपने भोजपुरी सिनेमा में…
 07 August 2026
समय रैना ने कई बार अपने परिवार द्वारा झेले गए कश्मीर में झेले गए पलायन और क्रूरता के दर्द को बयां किया है। अब एक बार फिर इसी की चर्चा…
 07 August 2026
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये ($3.5 से $4 बिलियन) की संपत्ति और आरके फैमिली ट्रस्ट को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद…
 07 August 2026
सैफ अली खान की छोटी और सोहा अली खान की बड़ी बहन सबा पटौदी के नाम से तो आप वाकिफ होंगे। शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान पटौदी की दूसरी…
 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
Advt.