
मुंबई : 14 मई 2023 को मदर्स डे मनाया जाएगा। 'मदर', 'मम्मा', 'मां', 'बा' और 'आई' जैसे शब्द परवरिश, ज्ञान, बुद्धि और मार्गदर्शन का प्रतीक हैं। बॉलीवुड की जानी-मानी कोरियोग्राफर गीता कपूर को उनके मां जैसे व्यवहार के लिए 'गीता मां' की उपाधि दी गई है, जहां वे नए डांसर्स को शोहरत की बुलंदी पर पहुंचने के लिए राह दिखाती हैं। 'गुरु मां' के नाम से मशहूर गीता कपूर इस समय सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के इंडियाज़ बेस्ट डांसर 3 की जज हैं। इस मौके पर गीता कपूर ने अपनी खास पहचान के बारे में चर्चा की, जिसके लिए वो जानी जाती हैं।
मां कहकर बुलाए जाने के बारे में बात करते हुए गीता कपूर कहती हैं, "यह बहुत बढ़िया एहसास है! मुझे नहीं पता कि मैंने ऐसा क्या किया कि लोग मुझे गीता मां बुलाएं लेकिन मैं खुद में जिम्मेदार, शुक्रगुजार और सम्मानित महसूस करती हूं कि लोग मेरी ओर देखते हैं। मैंने कभी किसी से ये नहीं कहा कि तुम मेरे शिष्य हो या तुम मेरे गुरु है हो। मुझे लगता है कि मैं कई तरह से खुशकिस्मत हूं। मैं इस बात की आभारी हूं कि मेरे ज्यादा कुछ ना करते हुए भी मुझे लोगों का इतना प्यार मिला और मेरे नाम के साथ मां जुड़ गया। यह ऐसा एहसास है, जिसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है।"
आने वाले वीकेंड में मदर्स डे पर गीता कपूर सभी कंटेस्टेंट्स और कोरियोग्राफर्स को नटराज की एक छोटी-सी मूर्ति भेंट करेंगी और गुरु-शिष्य परंपरा की मिसाल पेश करेंगी, साथ ही बेस्ट 13 कंटेस्टेंट्स को अपना आशीर्वाद भी देंगी।
देखिए इंडियाज़ बेस्ट डांसर 3, इस शनिवार और रविवार रात 8 बजे, सिर्फ सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर।