इस बच्चे को देखते ही लोग जोड़ लेते हैं हाथ और छूने लगते हैं पैर, 36 साल पहले किया था गजब कारनामा!

Updated on 12-05-2023 07:58 PM
तस्वीर में बांई तरफ नजर आ रहे बच्चे को आप कम मत समझना। इसके टैलेंट के आगे बड़े-बड़े स्टार्स भी पानी भरने लगे थे। इस बच्चे ने बड़े होने के बाद कुछ ऐसा किया था कि दुनियाभर में मशहूर हो गया था। यही नहीं, जहां भी लोग इसे देखते झट से इसके पैर छूने के लिए दौड़ पड़ते थे। क्या आप बता सकते हैं कि यह बच्चा कौन है?


इस बच्चे का बॉलीवुड के साथ-साथ टीवी इंडस्ट्री से बड़ा नाता है और यह कई एक्टर्स के साथ काम कर चुका है। जब इस बच्चे के पिता की मौत हुई थी तो इसने उनके शरीर को भोपाल के एक मेडिकल कॉलेज को डोनेट कर दिया था। यह बच्चा कोई और नहीं बल्कि एक्टर सुनील लहरी हैं। वही सुनील लहरी, जिन्हें रामानंद सागर के 'रामायण' के लक्ष्मण के रूप में जाना जाता है।

भाई शैलेंद्र के साथ सुनील लहरी

इस तस्वीर को Sunil Lahri ने ही एक बार अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था। तस्वीर में साथ में भाई शैलेंद्र नजर आ रही हैं। सुनील लहरी को बचपन में घड़ी पहनने का शौक था और इस तस्वीर में भी वह हाथ में घड़ी पहने नजर आ रहे हैं।

'लक्ष्मण' बन घर-घर हुए मशहूर

अस्सी के दशक में आए 'रामायण' ने अरुण गोविल (राम) और दीपिका चिखलिया (सीता) के साथ-साथ सुनील लहरी को भी मशहूर कर दिया था। ये कलाकार जहां भी जाते लोग इनके दर्शन को दौड़ पड़ते और पैर छूते। आज भी दशहरा और राम नवमी के मौके पर सुनील लहरी, अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया को जगह-जगह आमंत्रित किया जाता है। यही नहीं, अयोध्या में बन रहे राम मंदिर के लिए पवित्र सागौन की लकड़ी की जरूरत थी, तो उसे हाथ लगाने के लिए भी सुनील लहरी, अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया को बुलाया गया था।

फिल्मों से शुरुआत, अब कहां हैं सुनील लहरी?

सुनील लहरी ने 1980 में 'द नेक्सेलाइट्स' फिल्म से एक्टिंग डेब्यू किया था। इसके बाद वह 'बहारों की मंजिल', 'आजा मेरी जान' और 'जनम कुंडली' जैसी फिल्मों में नजर आए। लेकिन सुनील लहरी को पॉपुलैरिटी 'रामायण' में लक्ष्मण के रोल से मिली। इस रोल के लिए सुनील लहरी को 150 लड़कों के बीच से चुना गया था। आज भी सुनील लहरी को असल जिंदगी में सभी लोग 'लक्ष्मण' कहते हैं। सुनील लहरी फिलहाल एक्टिंग से दूर हैं और अपना प्रोडक्शन हाउस चला रहे हैं। इसके अलावा उनका फार्महाउस भी है, जहां वह खेती करते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
 05 August 2026
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
 05 August 2026
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
Advt.