सोनी टीवी के 'मास्टरशेफ इंडिया' में, 'ठेचा क्वीन' सुवर्णा बागुल 'मुंबई की लाइफलाइन' डब्बावालों को परोसेंगी एक संपूर्ण महाराष्ट्रीयन थाली!

Updated on 16-03-2023 12:39 AM

भोपाल : सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन और सोनीलिव के कुकिंग रियलिटी शो 'मास्टरशेफ इंडियामें दर्शकों को  एक दिलचस्प चैलेंज देखने को मिलेगाजिसमें होम कुक्स 'मुंबई की लाइफलाइनकहे जाने वाले डब्बावालों के लिए थाली तैयार करेंगे। जजेस एवं शेफ्स - विकास खन्नागरिमा अरोड़ा और रणवीर बरार के साथ जजों के पैनल में जाने-माने शेफ प्रतीक साधू भी शामिल होंगेजो यह सुनिश्चित करेंगे कि टॉप 6 होम कुक्स बेहतरीन व्यंजन पेश करें! हमारी महाराष्ट्रीयन 'ठेचा क्वीनसुवर्णा बागुल मास्टरशेफ किचन में पहली बार एक कैप्टन के रूप में अपनी टीम का नेतृत्व करती नजर आएंगीजिनकी टीम के प्रमुख सदस्यों में सचिन खटवानी और सांता सरमाह शामिल होंगे। वे इस एपिसोड के स्पेशल गेस्ट्स यानी डब्बावालों के लिए एक खास महाराष्ट्रीयन थाली तैयार करते नजर आएंगे और इसे पूरी मुंबई को खाना परोसने वालों को परोसेंगे।

शेफ प्रतीक साधू ने इस एपिसोड को लेकर अपना  उत्साह ज़ाहिर करते हुए कहा, “मेरे लिए आज का एपिसोड व्यक्तिगत रूप से बेहद भावनात्मक था क्योंकि हम उन लोगों को खिला सकते थेजो मुंबई की धड़कन हैं। मैं खुद को धन्य महसूस कर रहा हूं कि मुझे उन्हें खाना खिलाने का मौका मिला और मुझे लगता है कि सभी छह कंटेस्टेंट्स इसमें शानदार थे! निश्चित रूप से उनका अप्रोच बेमिसाल था और खाना भी बढ़िया थालेकिन चूंकि यह एक प्रतियोगिता हैइसमें जाजिंग के लिए कुछ मानदंड थे! कुल मिलाकर यह एक अद्भुत अनुभव था! शेफ गरिमाशेफ रणवीर और शेफ विकास के साथ मिलना-जुलना हमेशा अच्छा लगता है। इस तरहमास्टरशेफ इंडिया में मेरा वक्त बहुत अच्छा बीता।

होम कुक सुवर्णा बागुल ने अपना अनुभव बताते हुए कहा, “यह चैलेंज मेरे लिए बेहद खास है क्योंकि मैं मास्टरशेफ किचन में पहली बार कैप्टन बनी हूं और मुंबई के दिल की धड़कन - डब्बावाला दादाओं को खाना परोस सकी! सच कहूं तो जिस पल वे किचन में आएये सोचकर मेरा दिल भर आया कि आज मैं उनके लिए खाना बना सकती हूं और उन्हें परोस सकती हूं। उन्हें खाना परोसना एक बड़े सम्मान की तरह लगता हैक्योंकि सालों-साल वे हमारी सेवा करते रहे हैंऔर आखिरकारसालों तक मुंबई में रहने और अपने परिवार के लिए खाना बनाने के बादमुझे लगता है ये बहुत पुण्य का काम है।

होम कुक सुवर्णा बागुल को डब्बावालों के लिए एक महाराष्ट्रीयन थाली तैयार करते देखने के लिए ट्यून करेंमास्टरशेफ इंडिया परहर सोमवार से शुक्रवार रात बजे सिर्फ सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन और सोनी लिव पर।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
 05 August 2026
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
 05 August 2026
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
Advt.