परमाणु युद्ध की कगार पर... उत्‍तर कोरिया ने अमेरिका-दक्षिण कोरिया के सैन्‍य अभ्‍यास पर दी चेतावनी

Updated on 06-04-2023 06:36 PM
प्‍योंगयांग: अमेरिका और दक्षिण कोरिया के सैन्‍य अभ्‍यास से भड़के उत्‍तर कोरिया ने परमाणु चेतावनी दे डाली है। उत्‍तर कोरिया ने आरोप लगाया कि अमेरिका और दक्षिण कोरिया अपने संयुक्‍त सैन्‍य अभ्‍यास से तनाव को भड़का रहे हैं जो परमाणु युद्ध की कगार तक पहुंच जाए। उत्‍तर कोरिया ने चेतावनी दी है कि वह इसका 'आक्रामक कार्रवाई' से जवाब देगा। उत्‍तर कोरिया का यह बयान ऐसे समय पर आया है जब अमेरिका का परमाणु हथियारों से लैस एयरक्राफ्ट कैरियर और न्यूक्लियर बॉम्‍बर इस समय अभ्‍यास में हिस्‍सा ले रहे हैं।

उत्‍तर कोरिया की आधिकारिक न्‍यूज एजेंसी केसीएनए ने इस अभ्‍यास की आलोचना की है और कहा कि इससे कोरियाई प्रायद्वीप में माहौल विस्‍फोटक हो सकता है। उत्‍तर कोरिया के एक अंतरराष्‍ट्रीय सुरक्षा विश्‍लेषक चोइ जू हयोन ने कहा कि अमेरिका और दक्षिण कोरिया के सैन्‍य संघर्ष का व्‍यवहार कोरियाई द्वीप समूह को तबाही की ओर ले जा सकता है। परमाणु युद्ध की कगार पर ले जा सकता है। उन्‍होंने कहा कि अब अंतरराष्‍ट्रीय समुदाय चाहता है कि परमाणु युद्ध के काले बादल जल्‍द से जल्‍द छंट जाएं।

छोटे परमाणु बमों का प्रदर्शन कर रहा उत्‍तर कोरिया


उत्‍तर कोरियाई रिपोर्ट में कहा गया है कि वह 'आक्रामक कार्रवाई' से अमेरिका के परमाणु बमों से लैस एयरक्राफ्ट कैरियर यूएसएस निमित्‍ज के अभ्‍यास का जवाब देगा। उत्‍तर कोरिया का मानना है कि अमेरिका और दक्षिण कोरिया का यह सैन्‍य अभ्‍यास उनके देश पर कब्‍जा करने की कोशिश का रिहर्सल है। उत्‍तर कोरिया ने हाल के दिनों में कई छोटे परमाणु बमों का प्रदर्शन किया है। यही नहीं उत्‍तर कोरिया ने पिछले कुछ दिनों में कई अंतरमहाद्वीपीय मिसाइलों का परीक्षण किया है।

इस बीच उत्तर कोरिया के परमाणु परीक्षण करने की आशंका के बीच अमेरिका ने ताकत दिखाने के लिए बुधवार को एक बार फिर परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम बी-52 बमवर्षक विमानों के साथ कोरियाई प्रायद्वीप में अभ्यास किया। दक्षिण कोरिया के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि लंबी दूरी के बमवर्षक विमानों ने कोरियाई प्रायद्वीप में अमेरिका और दक्षिण कोरियाई लड़ाकू विमानों के साथ संयुक्त हवाई अभ्यास में हिस्सा लिया।

अमेरिका ने बी-52 बॉम्‍बर से दिखाई ताकत

दक्षिण कोरिया की वायुसेना ऑपरेशन कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल पार्क एच. सिक ने कहा कि यह अभ्यास दक्षिण कोरिया-अमेरिका गठबंधन के मजबूत संकल्प और उत्तर कोरिया के किसी भी उकसावे का तत्काल तथा भीषण तरीके से जवाब देने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उत्तर कोरिया से परमाणु और मिसाइल खतरे के मद्देनजर दक्षिण कोरिया और अमेरिका की सेना अपने संयुक्त सैन्य अभ्यास का विस्तार कर रही हैं। बी-52 बॉम्‍बर को कई महीने के बाद इस इलाके में तैनात किया गया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
Advt.