भूल भुलैया-2 की सफलता पर कार्तिक आर्यन को तोहफे में मिली मैकलारेन जीटी लग्जरी कार

Updated on 26-06-2022 08:31 PM

मुंबई बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन के पास भारत की पहली मैकलारेन जीटी लग्जरी है। कार की कीमत 3.73 करोड़ रुपये से ज्यादा है। यह सुपरकार कार्तिक को टी-सीरीज के चेयरपर्सन भूषण कुमार ने उनकी नई फिल्म भूल भुलैया-2 की सफलता के बाद गिफ्ट में दी है।

कार्तिक आर्यन वर्तमान में अपनी सुपरहिट फिल्म भूल भुलैया-2 के लिए चर्चा में हैं, क्योंकि यह 2022 की अब तक की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर में से एक फिल्म है और भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अब तक 180 करोड़ रुपये से ज्यादा बिजनेस कर चुकी है। कार्तिक की नई सुपरकार की बात करें तब मैकलारेन जीटी वर्तमान में भारत में बिक्री के लिए सबसे किफायती मैकलारेन है। इस ग्रैंड टूरर की बेस प्राइस बिना किसी टैक्स और वैकल्पिक एक्सेसरीज के एक्स-शोरूम 3.73 करोड़ रुपये है। कार्तिक की नई मैकलारेन जीटी क्लासिक मैकलारेन ऑरेंज शेड में ग्लॉस ब्लैक और स्पोर्ट्स अज़ोरेस कॉलिपर्स में टायर्स के साथ आती है।


एक ग्रांड टूरर होने के नाते मैकलारेन जीटी को इस तरह से डिजाइन किया गया है, कि यह मीलों तक आसानी से बिना रुके चल सके। सुपरकार में एक मिड-माउंटेड, 4.0-लीटर ट्विन-टर्बो वी8 इंजन दिया गया है, जो 611 बीएचपी की पावर और 630 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन 7-स्पीड ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आता है और पावर को एक ओपन डिफरेंशियल के जरिए रियर व्हील्स तक पहुंचाया जाता है।

 मैकलारेन जीटी 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार महज 3.2 सेकेंड में पकड़ लेती है, जबकि शून्य से 200 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने में इस 9 सेकेंड का समय लगता है। इस सुपरकार की टॉप स्पीड 327 किमी प्रति घंटा है। कार्तिक आर्यन ने अपनी मैकलारेन जीटी की डिलीवरी इंफिनिटी कार्स मुंबई से ली है। नई जीटी के अलावा, कार्तिक के कार कलेक्शन में एक बीएमडब्ल्यू 5 सीरीज, एक मिनी कूपर एस कन्वर्टिबल, एक पोर्श 718 बॉक्सस्टर, और उनकी फेवरेट लेम्बोर्गिनी यूरस कैप्सूल वेरिएंट भी शामिल है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
 05 August 2026
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
 05 August 2026
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
Advt.