सिर्फ तुम... बिपाशा के बर्थडे पर पति करण ने लुटाया प्यार, एक्ट्रेस ने देवी संग की मस्ती

Updated on 07-01-2023 07:05 PM
बॉलीवुड एक्ट्रेस और 'धूम गर्ल' बिपाशा बसु भले पर्दे से दूर हैं लेकिन सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। हाल ही में वह मां बनी हैं और आज 7 जनवरी को वह अपना 44वां जन्मदिन मना रही हैं। उनको लोग बधाइयां दे रहे हैं। उनकी लंबी आयु और खुशियों की दुआ पढ़ रहे हैं। वहीं, इस खास मौके पर पतिदेव करण सिंह ग्रोवर ने प्यारा सा पोस्ट लिख अपनी फीलिंग्स को बयां किया है और वाइफ को अलग अंदाज में हैप्पी बर्थडे कहा है।
करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover)और बिपाशा बसु बी-टाउन के पॉप्युलर कपल हैं। इनकी अक्सर चर्चा होती ही रहती है। नवंबर, 2022 में ये पेरेंट्स बने। इनको बेटी हुई जिसका नाम इन्होंने देवी रखा। हालांकि अभी उसकी तस्वीर शेयर नहीं की लेकिन कपल उसके साथ कोई न कोई फोटो और वीडियो शेयर करते रहते हैं। अपने बर्थडे के मौके पर भी एक्ट्रेस बिपाशा ने बेटी के साथ खेलते हुए अपनी छोटी-सी क्लिप शेयर की है। इसमें बच्ची के नन्हें-नन्हें पांव दिखाई दे रहे हैं, जो एक्ट्रेस के चेहरे की तरफ हैं। वह उन्हें बार-बार चूम रही हैं। कैप्शन में एक्ट्रेस ने देवी को दूसरा और करण को पहला लाइफ का बेस्ट गिफ्ट बताया है। इस वीडियो को देखने के बाद मलाइका अरोड़ा, अयाज खान, सोफी चौधरी समेत अन्य तारीफ कर रहे हैं।

पत्नि बिपाशा पर बरसाया करण ने प्यार

वहीं, करण सिंह ग्रोवर ने पत्नी Bipasha Basu के लिए पोस्ट किया। अपनी और बिपाशा की एक स्टनिंग पिक शेयर कर लिखा- मेरे प्यार को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं। आशा करता हूं कि तुम्हारे जीवन का हर पल खुशियों से भरा हो। तुम हर दिन शाइन करती रहो। तुम्हारे सभी सपने सच हों। ये साल का सबसे अच्छा दिन है। जितना कह सकता हूं, उससे ज्यादा मैं प्यार करता हूं। मेरी स्वीट बेबी को हैप्पी बर्थडे। तुम मेरी सबकुछ हो। हैशटैग मंकी लव (बंदरों वाला प्यार) हैशटैग लव योर सेल्फ (खुद से प्यार करो)

बिपाशा बसु ने पति करण को बताया सबकुछ

अब इस पोस्ट पर एक्ट्रेस ने रिप्लाई किया है। उन्होंने लिखा- तुम मेरी लाइफ से सबसे बड़े गिफ्ट हो। और अब हमारी बेटी देवी भी है। मुझे इतना प्यार करने के लिए बहुत बहुत शुक्रिया। एक्टर के इस पोस्ट को बिपाशा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में भी शेयर किया है। इसके अलावा रात में केक कटिंग की भी फोटो शेयर की है। जिसमें एक फ्रूट केक दिखाई दे रहा है और उस पर भी मंकी लव लिखा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
 05 August 2026
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
 05 August 2026
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
Advt.