ओपेनहाइमर ने बेस्ट पिक्चर समेत 5 अवॉर्ड्स अपने नाम किए, नोलन बने बेस्ट डायरेक्टर 2 कैटेगरी में जीती बार्बी

Updated on 08-01-2024 02:10 PM

81वें गोल्डन ग्लोब्स में मशहूर डायरेक्टर क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म ‘ओपेनहाइमर’ ने बेस्ट पिक्चर समेत 5 अवॉर्ड्स अपने नाम किए हैं। वहीं मार्गोट रोबी स्टारर फिल्म ‘बार्बी’ ने सिनेमैटिक एंड बॉक्स ऑफिस अचीवमेंट अवाॅर्ड अपने नाम किया।

सिलियन और लिली बने बेस्ट एक्टर-एक्ट्रेस
सेरेमनी में एक्टर सिलियन मर्फी ने फिल्म ‘ओपेनहाइमर’ के लिए बेस्ट एक्टर (ड्रामा) कैटेगरी का अवॉर्ड अपने नाम किया। वहीं एक्ट्रेस लिली ग्लैडस्टोन को फिल्म ‘किलर्स ऑफ द फ्लाॅवर मून’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस (ड्रामा) के अवॉर्ड से नवाजा गया। गोल्डन ग्लोब्स 2024 में बार्बी सबसे ज्यादा 9 और ओपेनहाइमर को 8 कैटेगरी में नॉमिनेशंस मिले थे। सेरेमनी में ‘द होल्डओवर्स’ और ‘पुअर थिंग्स’ जैसी फिल्मों को भी बहुत सराहना मिली।

टेलर स्विफ्ट से लेकर निकोलस केज तक हुए शामिल
अवॉर्ड सेरेमनी का आयोजन अमेरिका के कैलिफोर्निया स्थित लॉस एंजिल्स के बेवर्ली हिल्टन होटल में किया गया था। इवेंट में निकोलस केज, मार्गोट रोबी, लियोनार्डो डिकैप्रियो, मेरिल स्ट्रीप, फ्लोरेंस पुघ, एंजेला बैसेट, टेलर स्विफ्ट, दुआ लिपा समेत कई बड़े सेलेब्स शामिल हुए।

‘पुअर थिंग्स’ फेम एमा स्टोन भी चमकीं
बेस्ट फिल्म- म्यूजिकल/कॉमेडी कैटेगरी में फिल्म ‘पुअर थिंग्स’ विनर रही। फिल्म की लीड एक्ट्रेस एमा स्टोन को फिल्म के लिए म्यूजिकल/कॉमेडी कैटेगरी में बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला है। एमा ने फिल्म में बेला का रोल प्ले किया था। यह उनके करियर का दूसरा गोल्डन ग्लोब्स है।

टीवी सीरीज में ‘सक्सेशन’ ने जीते 4 अवॉर्ड्स
टीवी सीरीज ड्रामा कैटेगरी में ‘सक्सेशन’ ने सबसे ज्यादा 4 अवॉर्ड्स अपने नाम किए। शो के चौथे और फाइनल सीजन को बेस्ट ड्रामा का अवॉर्ड मिला। इससे पहले 2020 में इसके दूसरे और 2022 में इसके तीसरे सीजन ने भी बेस्ट ड्रामा कैटेगरी में गोल्डन ग्लोब्स अपने नाम किया था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
हॉलीवुड में कई ऐसे टॉप स्टार्स हैं जिन्होंने भले विदेशी फिल्मों में बड़ा नाम कमाया हो, लेकिन वे पले-बढ़े भारत में हैं। इनमें से कई स्टार्स के पूर्वजों का भारत…
 07 August 2026
रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि एक दौर ऐसा भी था,…
 07 August 2026
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का आगाज कर दिया है। एक एपिसोड में कंटेस्टेंट के साथ मजेदार बातचीत में एक्टर ने अपने भोजपुरी सिनेमा में…
 07 August 2026
समय रैना ने कई बार अपने परिवार द्वारा झेले गए कश्मीर में झेले गए पलायन और क्रूरता के दर्द को बयां किया है। अब एक बार फिर इसी की चर्चा…
 07 August 2026
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये ($3.5 से $4 बिलियन) की संपत्ति और आरके फैमिली ट्रस्ट को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद…
 07 August 2026
सैफ अली खान की छोटी और सोहा अली खान की बड़ी बहन सबा पटौदी के नाम से तो आप वाकिफ होंगे। शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान पटौदी की दूसरी…
 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
Advt.