उड़िया सिंगर-एक्ट्रेस Ruchismita Guru ने किया सुसाइड! संदिग्ध परिस्थितियों में रिश्तेदार के घर पर मिली लाश

Updated on 28-03-2023 08:42 PM
बताया जा रहा है कि Ruchismita Guru अपने अंकल के घर में पंखे से लटकी मिलीं। रुचिस्मिता ने सुसाइड किया या फिर यह हत्या है या किस वजह से सिंगर ने ऐसा कदम उठाया, पुलिस इसकी जांच में जुट गई है। रुचिस्मिता सोनेपुर जिले की थीं और वह बालनगीर के तालपली एरिया में परिवार के साथ रहती थीं। गानों के अलावा उन्होंने एक्टिंग में भी हाथ आजमाया और कई स्टेज शोज भी किए थे।

जांच में जुटी पुलिस, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार

रिपोर्ट्स के मुताबिक, रुचिस्मिता हाल ही कुछ दिनों के लिए अपने अंकल के यहां गई थीं, जोकि सुड़ापाड़ा में रहते हैं। लेकिन किसे पता था कि रुचिस्मिता वहां से जिंदा घर नहीं लौट पाएंगी। परिवार ने रुचिस्मिता की अचानक मौत की खबर क्षेत्रीय पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद बॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस और परिवार को अभी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

मां से हुआ झगड़ा, पहले से भी सुसाइड की कोशिश

पुलिस अब जांच में जुटी है। चूंकि रुचिस्मिता की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है, इसलिए पुलिस परिजनों से भी पूछताछ कर रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर किस वजह से रुचिस्मिता ने आत्महत्या जैसा कदम उठाया। पुलिस के मुताबिक, मां ने दावा किया है कि आलू परांठे को लेकर मां-बेटी की जोरदार बहस हुई थी। मां ने यह भी दावा किया है कि रुचिस्मिता ने पहले भी सुसाइड करने की कोशिश की थी।

रुचिस्मिता का था अफेयर?

पुलिस ने यह भी बताया कि रुचिस्मिता गुरु का किसी के साथ अफेयर चल रहा था और इसी बात को लेकर सिंगर-एक्ट्रेस का परिवार के साथ झगड़ा भी हुआ था। हालांकि अभी इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है। जांच जारी है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
 05 August 2026
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
 05 August 2026
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
Advt.