मियामी ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंची ओसाका

Updated on 29-03-2022 09:06 PM

मियामी गार्डन्स जापान की महिला टेनिस स्टार  नाओमी ओसाका मियामी ओपन टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में पहुंची हैं।

ओसाका ने अमरीका की एलिसन रिस्के को 6-3, 6-4 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनायी है। यहां उनका मुकाबला डेनियल कोलिन्स से होगा। यह इस साल में दूसरी बार है जबकि ओसाका क्वार्टर फाइनल में पहुंची हैं। इससे पहले वह जनवरी में मेलबर्न में एक टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में पहुंची थी।

 वहीं गत वर्ष वह मियामी ओपन में ही अंतिम आठ में पहुंची थी। ओसाका ने इस जीत पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह मेरे जीवन के सबसे अच्छे समय में से एक है।

वहीं एक अन्य मुकाबले में अमरीका की नौवीं वरीयता प्राप्त कोलिन्स ने आठवीं वरीयता प्राप्त ओन्स जबूर को 6-2, 6-4 से हराया इससे वह विश्व रैंकिंग में एक बार फिर शीर्ष 10 में पहुंच सकती हैं।

  वहीं इसके अलावा डारिया सैविल भी जीत के साथ ही क्वार्टर फाइनल में पहुंच गयी हैं। सैविल ने एक संघर्षपूर्ण मुकाबले में लूसिया ब्रोंज़ेटी को 5-7, 6-4, 7-5 से हराया। अब उनका सामना यहां बेलिंडा बेनसिच से होगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.