पंजाब की घटनाओं पर हमारी नजर... अमृतपाल मामले पर कनाडा की विदेश मंत्री का बड़ा बयान

Updated on 26-03-2023 07:29 PM
टोरंटो: पंजाब में इंटरनेट बंद किए जाने को लेकर एक सिख सांसद की चिंताओं पर प्रतिक्रिया देते हुए कनाडा की विदेश मंत्री मेलानी जोली ने कहा कि उनका देश राज्य के घटनाक्रम पर करीब से नजर रख रहा है और समुदाय की चिंताओं को दूर करना जारी रखेगा। माल्टन-मिसिसॉगा के सांसद इकविंदर गहीर ने सदन में कहा, 'मेरे सहयोगियों और मैंने पंजाब, भारत में इंटरनेट सेवाओं के निलंबन के बारे में सुना है। कनाडाई लोगों के परिजन और दोस्त, जो पंजाब में हैं, उनकी इंटरनेट तक पहुंच नहीं है।'

इसके जवाब में जोली ने कहा, 'हम पंजाब के घटनाक्रम से वाकिफ हैं और हम इस पर करीबी नजर रख रहे हैं। हम समुदाय के कई सदस्यों की चिंताओं को दूर करना जारी रखेंगे।' गहीर ने संसद में इस मुद्दे को तब उठाया जब कनाडाई सिख सांसदों के एक क्रॉस-सेक्शन ने इंटरनेट और एसएमएस बंद होने पर अपनी चिंता व्यक्त की, जिसने राज्य में सभी को प्रभावित किया। कंजर्वेटिव पार्टी के उप नेता टिम उप्पल ने द ग्लोब एंड मेल को बताया, 'कनाडा के संसद सदस्य के रूप में, हम यह सुनिश्चित करने की कोशिश कर रहे हैं कि वहां जाने वाले कनाडाई लोगों के लिए सुरक्षा हो।'

कनाडा में 9 लाख से ज्यादा पंजाबी

ब्रैम्पटन साउथ की लिबरल सांसद सोनिया सिद्धू ने ट्विटर पर कहा, 'मुझे पंजाब से फोन आ रहे हैं और मैं बहुत चिंतित हूं।' सिद्धू ने लिखा, 'मुझे उम्मीद है कि स्थिति जल्द ही सुलझ जाएगी और पंजाब की यात्रा करने वाले कनाडाई कनाडा में अपने परिवारों और दोस्तों के साथ जुड़ने में सक्षम होंगे।' 2021 की कनाडाई जनगणना के अनुसार कनाडा में पंजाबियों की संख्या लगभग 9 लाख 50 हजार, यानी देश की आबादी का लगभग 2.6 प्रतिशत है।

महात्मा गांधी की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाया

कनाडा के ओंटारियो में खालिस्तानी समर्थकों की ओर से महात्मा गांधी की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक महात्मा गांधी की यह कांसे की प्रतिमा छह फीट की है। जानकारी के मुताबिक इसे भारतीय सरकार ने तोहफे में दिया था, जिसे गुरुवार को नुकसान पहुंचा गया। इसको नुकसान पहुंचाने से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दिख रहा है कि मूर्ति पर पेंट स्प्रे किया जा रहा है। इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ भी अपशब्दों का इस्तेमाल किया जा रहा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
Advt.