रमजान में पाकिस्‍तान में हर तरफ हाहाकार, एक दर्जन केले के दाम 500 रुपए, अंगूर 1600 रुपए किलो

Updated on 27-03-2023 07:23 PM
इस्‍लामाबाद: भयंकर आर्थिक संकट में फंसे पाकिस्‍तान के लिए इस बार रमजान काफी मुश्किल हो गया है। देश में रोजमर्रा की चीजों के अलावा आटा भी आम जनता की पहुंच से दूर हो गया है। साथ ही जो खबरें आ रही हैं, उस पर अगर यकीन करें तो केले और अंगूर जैसे फल तो अब सपने की तरह हो गए हैं। देश में इस समय केला और अंगूर जिस दाम पर बिक रहा है, उसे जानकर आपके होश भी उड़ जाएंगे। मुल्‍क को अंतरराष्‍ट्रीय मुद्राकोष (IMF) से काफी उम्‍मीदें थीं लेकिन उसे पाकिस्‍तान की जगह श्रीलंका की मदद करना बेहतर समझा है। अब आगे इस देश का क्‍या होगा, कोई नहीं जानता।


एक दर्जन केला 500 रुपए का
पाकिस्‍तान में इस समय एक दर्जन केले की कीमत 500 रुपए तक पहुंच गई है। इसके अलावा अंगूर 1600 रुपए प्रति किलो पर बिक रहा है। प्‍याज की कीमतों में 228.28 फीसदी का इजाफा हुआ है। जबकि आटे की कीमत 120.66 फीसदी तक बढ़ गई है। पिछले दिनों देश में 51 चीजों की कीमतों को ट्रैक किया गया है और हर चीज कई गुना तक महंगी हो गई है। केले की कीमतों को 89.84 फीसदी का इजाफा हुआ है। देश में डीजल इस समय 102.84 फीसदी और पेट्रोल 81.17 फीसदी तक महंगा बिक रहा है। जबकि अंडे की अगर बात करें तो इसके दाम में करीब 80 फीसदी की तेजी आई है। पाकिस्तान का आर्थिक संकट हर गुजरते दिन के साथ गहराता जा रहा है।
47 फीसदी तक बढ़ी महंगाई
पाकिस्तान सांख्यिकी ब्यूरो (पीबीएस) के अनुसार, संवेदनशील मूल्य संकेतक (एसपीआई) पर आधारित महंगाई दर 22 मार्च को समाप्त सप्ताह में साल दर साल 47 प्रतिशत दर्ज की गई है। आईएमएफ के एक अधिकारी ने कहा है कि देश के लिए राहत पैकेज अब पाकिस्‍तान और अंतरराष्‍ट्रीय लेनदारों के बीच फंसकर रह गया है। रॉयटर्स की तरफ से कहा गया है कि पाकिस्‍तान और इसे कर्ज देने वाले देशों को एक प्रस्‍तावित ईधन मूल्‍य स्‍कीम पर साइन करना होगा और इसके बाद यह मसला हल हो जाएगा।
कर्ज पर बातचीत जारी
पाकिस्‍तान और आईएमएफ दोनों के बीच 1.1 बिलियन डॉलर वाले कर्ज के लिए एक समझौते पर बातचीत जारी है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज़ शरीफ ने अमीर और प्रभावशाली ग्राहकों को ईंधन के लिए ज्‍यादा फीस लेने की घोषणा की थी। उन्‍होंने कहा था कि जो भी रकम इससे मिलेगी उसका उपयोग गरीबों के लिए कीमतों में सब्सिडी के लिए किया जाएगा। पाकिस्तान के पेट्रोलियम मंत्री मुसादिक मलिक ने कहा कि उनकी सरकार को ईंधन मूल्य निर्धारण योजना पर काम करने के लिए छह सप्ताह का समय दिया गया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
Advt.