राजनाथ के बयान पर औवेसी का पलटवार, ये लोग सावरकर को राष्ट्रपिता घोषित कर देंगे

Updated on 14-10-2021 08:05 PM

हैदराबाद केन्द्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के बयान की कड़ी आलोचना कर एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि बीजेपी जल्द ही विनायक दामोदर सावरकर को देश का राष्ट्रपिता घोषित कर देगी। ओवैसी ने कहा, ‘ये लोग इतिहास को तोड़ मरोड़ कर पेश कर रहे हैं।

अगर यहीं होता रहा, तब ये लोग महात्मा गांधी को हटाकर सावरकर को देश का राष्ट्रपिता घोषित कर देने वाले है। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी की हत्या के मामले में सावरकर पर भी आरोप लगा था और न्यायमूर्ति जीवनलाल कपूर की जांच मेंहत्या में शामिल करार दिया गया था।बता दें कि रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने एक पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में कहा था कि सावरकर ने महात्मा गांधी के कहने पर ब्रिटिश सरकार के समक्ष दया याचिका दायर की थी.


रक्षामंत्री ने कहा था कि हिंदुत्व के प्रतीक सावरकर ने गांधी के सुझाव पर अंडमान जेल में कैद के दौरान ब्रिटिश सरकार के समक्ष दया याचिका दायर की थी,लेकिन स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान को अलग विचारों को मानने वालों ने बदनाम किया और इस अब और बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।उन्होंने कहा कि राष्ट्र नायकों के व्यक्तित्व एवं कृतित्व के बारे में वाद प्रतिवाद हो सकते हैं, लेकिन विचारधारा के चश्मे से देखकर वीर सावरकर के योगदान की उपेक्षा करना और उन्हें अपमानित करना क्षमा योग्य और न्यायसंगत नहीं है।


राजनाथ ने उदय माहूरकर और चिरायु पंडित की पुस्तकवीर सावरकर हु कुड हैव प्रीवेंटेड पार्टिशनके विमोचन कार्यक्रम में यह बात कही।कार्यक्रम में सरसंघचालक मोहन भागवत ने भी हिस्सा लिया।सिंह ने कहा, एक खास विचारधारा से प्रभावित तबका वीर सावरकर के जीवन एवं विचारधारा से अपरिचित है और उन्हें इसकी सही समझ नहीं है, वे सवाल उठाते रहे हैं। राजनाथ सिंह ने कहा कि वीर सावरकर महान स्वतंत्रता सेनानी थे,इसके बाद विचारधारा के चश्मे से देखकर उनके योगदान की अनदेखी करना और उनका अपमान करना क्षमा योग्य नहीं है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 June 2026
स्टॉकहोम/नई दिल्ली: हथियारों पर नजर रखने वाली ग्लोबल संस्था SIPRI की ताजा रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत ने कम से कम 12 परमाणु हथियार लाइव तैनात कर…
 09 June 2026
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में टीएमसी की करारी हार के बाद पूरी पार्टी जहां मुश्किल दौर में फंसी है तो वहीं दूसरी ओर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के चयन के मामले…
 09 June 2026
पटनाः बिहार सरकार की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी बंगले को खाली करने के लिए अल्टीमेटम दिया गया है। यह बंगला…
 09 June 2026
लखनऊ, 8 जून, नई दिल्ली- INDIA ब्लॉक की दिल्ली में बैठक हुई। 25 राजनीतिक दल इसमें शामिल हुए। यूपी से सपा प्रमुख अखिलेश यादव शामिल हुए। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने…
 09 June 2026
इम्फाल, मणिपुर में 3 साल से जातीय हिंसा चल रही है। राज्य में पूरी तरह शांति नहीं है। सोमवार को कांगपोकपी जिले के पोंग्रिंगलॅान्ग रोंग्मेई नगा गांव में कुकी उग्रवादी संगठन…
 09 June 2026
मुंबई, बॉम्बे हाईकोर्ट के पूर्व जज जस्टिस गौतम पटेल का दावा है कि उन्हें और उनके परिवार को पिछले करीब 10 महीनों से धमकियां मिल रही हैं। पूर्व जज का दावा…
 09 June 2026
नई दिल्ली, भारत ने पहली बार 12 परमाणु हथियार मोर्चे पर तैनात किए हैं। देश का परमाणु हथियारों का भंडार भी 180 से बढ़कर 190 हो गया है। स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस…
 08 June 2026
शामली: उत्‍तर प्रदेश के शामली में चर्चित धर्म परिवर्तन मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। कारोबारी और केमिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष देवराज मलिक के बेटे आयुष मलिक के…
 08 June 2026
चेन्नेई: तमिलाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय ने सोमवार को नॉर्वे चेस चैंपियनशिप जीतकर देश का नाम रोशन करने वाले ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंदा और उनके परिवार से मुलाकात की। इस दौरान…
Advt.