देश के दूसरे जिन्ना बनना चाहते हैं ओवैसी, इस्लामीकरण ही उनका एकमात्र एजेंडा : ठाकुर

Updated on 14-09-2021 11:01 PM
पटना । अपने बयानों से लगातार सुर्खियों में रहने वाले बिहार के भाजपा विधायक हरि भूषण ठाकुर ने एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी की धार्मिक कट्टरता को निशाने पर लिया है। भाजपा विधायक ने कहा कि देश के दूसरे मोहम्मद अली जिन्ना बनने का प्रयास कर रहे हैं असदुद्दीन ओवैसी, लेकिन उन्हें कामयाबी नहीं मिलेगी क्योंकि यह 1947 नहीं है।
हरिभूषण ठाकुर ने कहा ओवैसी का एजेंडा सांप्रदायिक है। वह देश के दूसरे जिन्ना बनना चाहते हैं। दुनिया का इस्लामीकरण ही उनका एकमात्र एजेंडा है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर का मामला सुप्रीम कोर्ट द्वारा सुलझाया जा चुका है। ओवैसी इस मुद्दे पर हिंदू समाज को उद्वेलित करने वाली बातें करते रहते हैं। अयोध्या को ओवैसी के फैजाबाद कहने को हरिभूषण ठाकुर ने कहा वहां रामलला का भव्य मंदिर बनने वाला है। अयोध्या विश्वस्तरीय शहर बनने वाला है। ओवैसी के बदलने से कुछ नहीं बदलने वाला है। 
इससे पहले हरिभूषण ठाकुर ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बख्तियारपुर का नाम बदलने की भी मांग की थी। उन्होंने कहा था कि जिस शख्स के नाम पर बख्तियारपुर का नाम है उसने ही नालंदा विश्वविद्यालय को तबाह किया था। हालांकि नीतीश कुमार ने इसे बकवास बताते हुए कहा था कि नाम नहीं बदलेगा, वहां मेरा जन्म हुआ है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
नागपुर, नागपुर में धमकीभरी चिट्ठी मिलने के बाद हाई सिक्योरिटी अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस चिट्ठी में दावा किया गया कि RSS मुख्यालय,BJP ऑफिस और मेट्रो ट्रेनों में रेडियोएक्टिव…
 01 May 2026
नई दिल्ली/कोलकाता, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गुरुवार रात अपनी सीट भवानीपुर के EVM स्ट्रॉन्ग रूम पहुंचीं, जहां वे करीब 4 घंटे रहीं। बताया कि ममता ने सभी उम्मीदवारों से…
 01 May 2026
अलवर, अलवर के मौजपुर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर चलती कार में आग लग गई। हादसे में 6 लोग जिंदा जल गए। रेस्क्यू टीम को आग बुझाने के बाद अर्टिगा कार…
 01 May 2026
अहमदाबाद: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रचार के दौरान झालमुड़ी खाकर चौंका दिया था। पीएम मोदी का झारग्राम दौरे का यह अंदाज सोशल मीडिया पर न सिर्फ वायरल…
 01 May 2026
देहरादून: उत्तराखंड में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। BJP अभी से इसकी तैयारियों में जुट गई है। क्या है पार्टी की प्लानिंग और क्या चल रहा है संगठन के अंदर,…
 01 May 2026
शिमला, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज शिमला स्थित सेना प्रशिक्षण संस्थान (आरट्रैक) पहुंच गई है। यहां पर वह सेना द्वारा रखे एक कार्यक्रम में भाग ले रही है। इसके बाद राष्ट्रपति दिल्ली…
 01 May 2026
अमृतस​र, अमृतसर स्थित भारत-पाकिस्तान अटारी बॉर्डर पर होने वाली प्रसिद्ध रिट्रीट सेरेमनी के समय में बदलाव किया गया है। नए निर्णय के अनुसार अब रिट्रीट सेरेमनी शाम 6 बजे से शुरू…
 29 April 2026
गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक युवक ने शादी के तीसरे दिन की जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पल भर में खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। मौके पर…
 29 April 2026
जयपुर: अगर आपको लगता है कि सिर्फ 'डिजिटल अरेस्ट' ही साइबर ठगी का सबसे बड़ा हथियार है, तो अपनी सोच बदल लीजिए। राजस्थान की राजधानी जयपुर में ठगी का एक ऐसा…
Advt.