अंतिम अरदास को लेकर सुरक्षा और कड़ी चप्पे-चप्पे पर पीएसी और पैरामिलेट्री

Updated on 12-10-2021 07:21 PM

नई दिल्ली लखीमपुर-खीरी के तिकुनिया में होने वाली अंतिम अरदास अस्थि कलश यात्रा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इसके लिए पर्याप्त पुलिस फोर्स लगाया गया है। साथ ही पीएसी, पैरामिलेट्री, आरएपफ एसएसबी को भी शहर से लेकर तिकुनिया तक मुस्तैद किया गया है। ड्रोन कैमरों से निगरानी रहेगी।

तिकुनिया कांड में मारे गए किसानों लवप्रीत सिंह निवासी पलिया, नछत्तर सिंह निवासी धौरहरा, दलजीत सिंह गुरविंदर सिंह निवासी बहराइच के लिए अंतिम अरदास होनी है।

 इसके अलावा पत्रकार रमन कश्यप के लिए भी प्रार्थना सभा होगी। अंतिम अरदास का कार्यक्रम तिकुनिया में रखा गया है। जिसमें भारी संख्या में किसानों के जुटने की संभावना को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पुलिस ने भी अपनी तैयारी की है। आईजी रेंज लक्ष्मी सिंह और एडीजी जोन एसएन सावत भी जिले में कैंप कर रहे हैं। इसके अलावा सुरक्षा व्यवस्था में पांच आईपीएस, पांच एएसपी और आठ सीओ लगाए गए हैं।

इसके अलावा बड़ी संख्या में इंस्पेक्टर और दरोगाओं को भी लगाया गया है। सिपाही भी बड़ी संख्या में लगे हैं। इसके अलावा चार कंपनी पीएसी, दो कंपनी पैरामिलिट्री फोर्स और दो कंपनी एसएसबी के जवानों को भी लगाया गया है। कार्यक्रम की निगरानी पुलिस ड्रोन कैमरों से होगी।

शांतिपूर्ण तरीके से कार्यक्रम को निपटाया जा सके। इसके लिए एसपी विजय ढुल, एएसपी अरुण कुमार सिंह ने सोमवार को ही कार्यक्रम स्थल का मौका मुआयना किया। एएसपी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में भीड़ को देखते हुए जगह जगह बैरियर लगाए गए हैं। जिन पर फोर्स तैनात होगा। कार्यक्रम स्थल के आसपास स्टैंड भी बनाए गए हैं। ताकि ट्रैफिक व्यवस्था भी दुरुस्त रखी जा सके


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 June 2026
स्टॉकहोम/नई दिल्ली: हथियारों पर नजर रखने वाली ग्लोबल संस्था SIPRI की ताजा रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत ने कम से कम 12 परमाणु हथियार लाइव तैनात कर…
 09 June 2026
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में टीएमसी की करारी हार के बाद पूरी पार्टी जहां मुश्किल दौर में फंसी है तो वहीं दूसरी ओर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के चयन के मामले…
 09 June 2026
पटनाः बिहार सरकार की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी बंगले को खाली करने के लिए अल्टीमेटम दिया गया है। यह बंगला…
 09 June 2026
लखनऊ, 8 जून, नई दिल्ली- INDIA ब्लॉक की दिल्ली में बैठक हुई। 25 राजनीतिक दल इसमें शामिल हुए। यूपी से सपा प्रमुख अखिलेश यादव शामिल हुए। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने…
 09 June 2026
इम्फाल, मणिपुर में 3 साल से जातीय हिंसा चल रही है। राज्य में पूरी तरह शांति नहीं है। सोमवार को कांगपोकपी जिले के पोंग्रिंगलॅान्ग रोंग्मेई नगा गांव में कुकी उग्रवादी संगठन…
 09 June 2026
मुंबई, बॉम्बे हाईकोर्ट के पूर्व जज जस्टिस गौतम पटेल का दावा है कि उन्हें और उनके परिवार को पिछले करीब 10 महीनों से धमकियां मिल रही हैं। पूर्व जज का दावा…
 09 June 2026
नई दिल्ली, भारत ने पहली बार 12 परमाणु हथियार मोर्चे पर तैनात किए हैं। देश का परमाणु हथियारों का भंडार भी 180 से बढ़कर 190 हो गया है। स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस…
 08 June 2026
शामली: उत्‍तर प्रदेश के शामली में चर्चित धर्म परिवर्तन मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। कारोबारी और केमिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष देवराज मलिक के बेटे आयुष मलिक के…
 08 June 2026
चेन्नेई: तमिलाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय ने सोमवार को नॉर्वे चेस चैंपियनशिप जीतकर देश का नाम रोशन करने वाले ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंदा और उनके परिवार से मुलाकात की। इस दौरान…
Advt.