इश्क का रंग सफेद एक्ट्रेस की दर्दनाक आपबीती, बोलीं- पिता करते थे मां संग मारपीट, चॉल में पानी पीकर गुजारी रातें

Updated on 26-03-2023 08:18 PM
'इश्क का रंग सफेद' एक्ट्रेस स्नेहल राय ने अपने बचपन की कड़वी यादों को शेयर किया। उन्होंने बताया कि कैसे उनकी रातें गाड़ी में सोकर बीती। कितने दिन तक उन्होंने पानी पीकर गुजारा किया। ये सब माता पिता के बीच होने वाले झगड़े के चलते हुआ करता था। उनके पिता मां के साथ अक्सर मारपीट करते थे। इस वजह से एक दिन उनकी मां को बड़ा कदम उठाना पड़ा और उस घर से बच्चों को लेकर चॉल में रहने लगी। चॉल में रहकर उन्होंने खूब संघर्ष किया। एक्ट्रेस ने हालिया इंटरव्यू में घरेलू हिंसा और अपने स्ट्रगल पर बात करते हुए कई बड़े खुलासे किए।
स्नेहल राय (Snehal Rai) ने हिंदुस्तान टाइम्स के साथ बातचीत में बताया कि पहली बार 9 साल की उम्र में उन्होंने घरेलू हिंसा को देखा। उस उम्र में इस शब्द का मतलब भी नहीं पता होता था। ऐसी कई रातें थीं जब माता-पिता के बीच झगड़े के कारण हम खाली पेट कार में सोकर गुजारा करते थे।

मां चोट के निशान स्माइल से छुपाया करती थीं

Ishq Ka Rang Safed एक्ट्रेस स्नेहल कहती हैं, मेरी मां हम बच्चों को इस झगड़े को एक खेल की तरह बताती थीं। चलो बच्चों आज हम कार में सोयेंगे। कई बार घर में खाना बनता था और कूड़ेदान में चला जाता था। क्योंकि कलेश के चलते कोई भी न खा पाता था न पी पाता था। मेरी मां के चेहरे पर चोट के निशान होते थे लेकिन वह बड़ी सी मुस्कान के साथ हमसे छुपा लेती थीं। इसलिए कभी समझ ही नहीं आया कि हमारी मां मार खा रही है... गालियां खा रही है।

चॉल में रहना और पानी पीकर रातें गुजारना

स्नेहल ने बताया कि बहुत समय बाद मेरी मां ने एक बड़ा फैसला लिया कि वह पिता का घर छोड़ देंगी। उन्होंने मुझे और मेरी बहन को लिया और उस घर को छोड़ दिया। तब से हमारा नया संघर्ष शुरू हुआ। हम एक चॉल में रहने लगे। वो समय कितना दर्दनाक था मैं शब्दों में बता भी नहीं सकतीं। हमारे पास खाने को पैसे नहीं करता थे। मुझे अच्छे से याद है कि हम पानी पुरी वाले भैया को कहते थे कि बहुत मिर्च वाला बनाना ताकि हमें ज्यादा पानी पीना पड़े और हमारा पेट भर जाए। इस तरह हमने कई रातें सोकर काटी थीं। ये सुनने में बेशक एक हिंदी फिल्म की तरह लगता है लेकिन ये मेरी जिंदगी की असल कहानी है।

16 साल की उम्र में दो-दो नौकरी की

स्नेहल ने बताया कि बड़े होकर उन्होंने रिसेप्शनिस्ट की नौकरी शुरू की ताकि घर की मदद हो सके। 16 साल की उम्र में उन्होंने सेलून में रिसेप्शनिस्ट की नौकरी शुरू की। फिर शाम की शिफ्ट में उन्होंने कॉल सेंटर की नौकरी पकड़ी। अब मुझे लगता है कि ये सही समय है जब मैं इन बातों को कह सकती हूं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
 05 August 2026
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
 05 August 2026
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
Advt.