अगस्त में नीदरलैंड के दौरे पर जाएगी पाक क्रिकेट टीम : पीसीबी

Updated on 16-05-2022 09:20 PM

लाहौर पाकिस्तान की क्रिकेट टीम आगामी अगस्त महीने में नीदरलैंड दौरे पर जाएगी। इस दौरे में पाक टीम  तीन एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला खेलेगी। दोनों देशों की बीच यह सीरीज जून 2020 में ही खेली जानी थी पर कोरोना संक्रमण के कारण तब यह नहीं हो पायी थी। दोनों देशों के बीच होने वाली यह सीरीज विश्व कप सुपर लीग का हिस्सा है।

 यह सीरीज दोनों देशों के बीच पहली एकदिवसीय सीरीज होगी। तीनों मैच 16,18 और 21 अगस्त को वीओसी क्रिकेट मैदान पर खेले जाएंगे। इससे पहले दोनों ही टीमें विश्व कप में दो (1996 और 2003) और चैम्पियंस ट्रॉफी (2002) में एक बार आमने-सामने आयीं थीं। पाक ने यह तीनों ही मुकाबले जीते थे। 

पीसीबी के निदेशक जाकिर खान ने इस सीरीज को आयोजित करने में सहयोग देने के लिए डच क्रिकेट बोर्ड के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह नीदरलैंड में क्रिकेट के विकास और 2023 विश्व कप को देखते हुए दोनों ही टीमों के लिए फायदेमंद होगा।

 ज़ाकिर ने कहा, 'हमारी पुरुषों की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम का 2021-22 सीज़न शानदार रहा और मुझे विश्वास है कि हम अच्छे क्रिकेट के साथ प्रवासी पाकिस्तानियों और डच दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। नीदरलैंड इस समय सुपर लीग तालिका में 10 मैचों में दो जीत के साथ 13वें स्थान पर है जबकि पाकिस्तान ने 12 में से छह मैच जीते हैं और वह नौवें स्थान पर है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.