PAK बोला-भारत हथियार बढ़ा रहा, इससे साउथ एशिया को खतरा:हम पर अचानक कर सकता है हमला

Updated on 02-04-2024 06:53 PM

पाकिस्तान ने मंगलवार को भारत पर हथियारों का जखीरा इकट्ठा कर साउथ एशिया की शांति को बिगाड़ने का आरोप लगाया है। संयुक्त राष्ट्र संघ (UN) के एक कमीशन की बैठक में पाकिस्तान ने कहा, "साउथ एशिया का सबसे बड़ा देश इस वक्त बड़े पैमाने पर हथियार बना रहा है। इससे इलाके की सुरक्षा को खतरा है।"

पाकिस्तान के प्रतिनिधि मुनीर अकरम ने UN में डर जताया है कि भारत उन पर अचानक हमला कर सकता है। अकरम ने कहा, "भारत ने कोल्ड स्टार्ट जैसी युद्ध लड़ने की नीतियां अपनाई हैं, जिससे पाकिस्तान पर अचानक हमले का खतरा बढ़ गया है।"

दरअसल, कोल्ड सटार्ट नीति का मतलब जंग की स्थिति में सेना को परमाणु हमले के लिए तैयार करना है। अकरम ने आगे कहा कि हथियार खरीदने के मामले में भारत आज सबसे आगे है। कई देश उसे मिसाइलें, परमाणु और हथियार सप्लाई कर रहे हैं।

"पाकिस्तान के खिलाफ आतंक को बढ़ावा दे रहा भारत"
मुनीर ने यह भी कहा कि भारत लगातार पाकिस्तान के खिलाफ आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा है। इस मामले में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कोई एक्शन न होने की वजह से हालात और खराब हो गए हैं। मुनीर ने कहा, "अगर अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने सही कदम नहीं उठाए तो यह वैश्विक तबाही का कारण बन सकता है।"

पाकिस्तान के प्रतिनिधि ने भारत का नाम लिए बगैर कहा, "20 साल पहले साउथ एशिया को परमाणु हथियारों से मुक्त बनाने का वादा किया गया था। एक देश (भारत) ने इसके बावजूद परमाणु हथियारों की टेस्टिंग की। इससे हमें भी मजबूर होकर न्यूक्लियर वेपन बनाने पड़े।

पाकिस्तान बोला- कश्मीरियों का अधिकार छीना जा रहा
जम्मू-कश्मीर के मुद्दे पर बात करते हुए मुनीर अकरम ने कहा, "दशकों लंबे इस विवाद की वजह से 2 सेनाएं इतनी करीबी पर तैनात हैं। उनके पास घातक हथियार हैं, जिससे क्षेत्र की सिक्योरिटी सिचुएशन खराब है। कश्मीर में लगातार लोगों के अधिकारों को छीना जा रहा है।"

पाकिस्तान के प्रतिनिधि का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब खतरनाक हथियारों की निगरानी रखने वाले UN के सहायक कमीशन ने पाकिस्तान के उस्मान जादून को इस साल के लिए चेयरमैन नियुक्त किया है। सोमवार को इसके 3 हफ्ते के सेशन की शुरुआत हुई।

दूसरी तरफ पाकिस्तान की नई सरकार के मंत्री लगातार भारत से रिश्ते सुधारने से जुड़े बयान दे रहे हैं। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने मंगलवार को कहा कि भारत में लोकसभा चुनाव के बाद दोनों देशों के रिश्ते सुधरने की उम्मीद है। वहीं 23 मार्च को विदेश मंत्री इशाक डार ने कहा था कि पाकिस्तान का व्यापारिक समुदाय भारत के साथ व्यापार बहाल करना चाहता है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
Advt.