टी20 विश्व कप की तैयारियों पर ही ध्यान दे पाक टीम : शादाब

Updated on 11-09-2021 07:04 PM
कराची । पाकिस्तान की सीमित ओवरों की क्रिकेट टीम के टीम के उप-कप्तान शादाब खान ने कहा है कि हाल में जिस प्रकार का घटनाक्रम हुआ है उसके बाद भी टीम को टी20 विश्व कप के लिए अपनी तैयारियों पर ध्यान देते हुए नकारात्मक विचारों से दूर रहना होगा। शादाब ने माना है कि मुख्य कोच मिसबाह उल हक और गेंदबाजी कोच वकार यूनिस के अचानक पद छोड़ने से टीम के सामने जो स्थिति बनी है उसे किसी भी तरह से सही नहीं माना जा सकता। साथ ही कहा कि टीम को अपना ध्यान खेल पर बनाये रखना होगा। 
वहीं इससे पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने कहा था कि मिसबाह और वकार ने त्यागपत्र दे दिया है। ऐसे में पूर्व टेस्ट क्रिकेटरों सकलैन मुश्ताक और अब्दुल रज्जाक को अंतरिम कोच बनाया गया है। शादाब ने कहा, ‘मैं उनके फैसले पर टिप्पणी नहीं कर सकता पर एक टीम के तौर पर हम यह तय करने की कोशिश कर रहे हैं कि हाल के घटनाक्रम से हमारे शिविर में किसी तरह की नकारात्मक भावना पैदा न हो क्योंकि यह हमारे लिए आदर्श स्थिति नहीं होगी।' उन्होंने कहा, ‘हमारा ध्यान केवल उन चीजों पर ही है जो हम कर सकते हैं। हम इससे अलग हटकर नहीं सोचना चाहते हैं। टी20 विश्व कप में अब कुछ ही समय बचा है, ऐसे में हमारा ध्यान केवल उसके लिए तैयारियों पर होना चाहिये।' 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.