धोनी के प्रशंसक हैं पाक युवा क्रिकेटर शाहनवाज

Updated on 26-02-2022 08:23 PM

लाहौर   पाकिस्तान के युवा क्रिकेटर शाहनवाज दहानी भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी के प्रशंसक हैं। शाहनवाज के अनुसार गत वर्ष टी20 विश्व कप 2021 के दौरान धोनी से हुई मुलाकात को वह जिंदगी भर नहीं भूलेंगे। शाहनवाज के अनुसार धोनी से मुलाकात किसी सपने के साकार होने जैसी थी।

 इस दौरान उन्हें इस महान खिलाड़ी से अहम बातें सीखने को मिलीं। शाहनवाज के अनुसार अब वह इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर से भी मिलना चाहते हैं। दहानी ने कहा, मैं न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज शेन बॉन्ड के अनुसार ही तेज गेंदबाजी करना चाहता हूं। बॉन्ड के संन्यास के बाद मैंने आर्चर की तरह से गेंदबाजी शुरु की है। उन्होंने कहा कि मुझे धोनी के स्तर को समझाने में बहुत समय लगेगा।

उनसे मिलना एक सपने के सच होने जैसा था और मैं उस पल को नहीं भूल सकता। उनके शब्द काफी फायदेमंद थे क्योंकि उन्होंने मुझे जीवन के बारे में बताया, जीवन कैसे जीना है, बड़ों का सम्मान कैसे करना है। उन्होंने कहा कि क्रिकेट में अच्छे और बुरे दिन होंगे लेकिन आपको इसे अपनाना होगा और उस खेल के प्रति समर्पित रहना होगा जिससे आप सबसे ज्यादा प्यार करते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.