पाकिस्‍तान फिर ताकता रह गया मुंह, अर्जेंटीना को आईएमएफ से मिल गई 5.4 अरब डॉलर की मदद

Updated on 01-04-2023 06:12 PM
ब्‍यूनसआयर्स : पहले श्रीलंका, फिर यूक्रेन और अब अर्जेंटीना, ऐसा लगता है कि अंतराष्‍ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) ने पाकिस्‍तान की न सुनने की ठान ली है। आईएमएफ की तरफ से आर्थिक संकट में फंसे एक और देश अर्जेंटीना के लिए 5.4 अरब डॉलर का राहत पैकेज दिया गया है। यह खबर एक बार फिर से पाकिस्‍तान का दिल तोड़ने वाली है। पाकिस्‍तान पिछले कई दिनों से आईएमएफ की तरफ उम्‍मीद भरी नजरों से देख रहा है। लेकिन उस पर संस्‍था की तरफ से अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है। उलटे उसकी ही तरह मुश्किलों में घिरे दूसरे देशों के लिए लोन पैकेज का ऐलान किया जा रहा है। पाकिस्‍तान और आईएमएफ के बीच नौंवे रिव्‍यू के लिए हुई वार्ता को दो महीने पूरे होने वाले हैं।

अर्जेंटीना को सबसे ज्‍यादा कर्ज
आईएमएफ के कार्यकारी बोर्ड की तरफ से शुक्रवार को अर्जेंटीना के लिए 5.4 अरब डॉलर वाले कर्ज का ऐलान किया गया है। यह ऐलान 44 अरब डॉलर वाले लोन प्रोग्राम का हिस्‍सा है जिसके तहत संकट में फंसे दक्षिणी अमेरिकी मुल्‍क की आर्थिक मदद होनी है। अर्जेंटीना वर्तमान समय में आईएमएफ की तरफ से सबसे ज्‍यादा मदद राशि हासिल करने वाला देश बन गया है। मार्च 2022 में इस मदद कार्यक्रम की शुरुआत हुई थी और तब से लेकर अब तक कुल 28.9 अरब डॉलर का फंड देश के लिए आवंटित किया जा चुका है।
देश में महंगाई दर 94.8 फीसदी
अर्जेंटीना ने साल 2022 में 5.2 फीसदी से आर्थिक तरक्‍की की है। साल 2021 की तुलना में यह रफ्तार कम है। साल 2010-2011 के बाद से अर्जेंटीना ने इतनी कम गति से विकास किया है। देश में महंगाई की दर 94.8 फीसदी पर है और इस वजह से सभी आर्थिक गतिविधियों पर लगाम लगी हुई है। साल 1990 के दशक की शुरुआत के बाद अर्जेंटीना में पहली बार महंगाई की दर तीन तक पहुंची। एक हफ्ते पहले फिच रेटिंग्स ने अर्जेंटीना के विदेशी मुद्रा ऋण को डिफॉल्‍ट से एक स्तर ऊपर कर दिया था।

अमेरिका ने की मदद!

अर्जेंटीना के राष्‍ट्रपति अल्बर्टो फर्नांडीज ने दो दिन पहले अमेरिकी राष्‍ट्रपति जो बाइडेन के साथ मुलाकात की थी। बाइडेन के साथ हुई मीटिंग में उन्होंने आईएमएफ जैसी बहुपक्षीय ऋण देने वाली एजेंसियों में कर्ज मिलने के लिए अमेरिका के समर्थन के लिए बाइडेन को धन्यवाद दिया। अमेरिका, आईएमएफ में सबसे बड़ा मतदान अधिकार वाला देश है। आईएमएफ और अर्जेंटीना के बीच मार्च 2021 में एक समझौते पर साइन हुए थे। सन् 1983 के बाद से संगठन और अर्जेंटीना के बीच यह 13वां समझौता था। इस समझौते के बाद महंगाई की पुरानी समस्‍या से निपटने के लिए एक मानदंड निर्धारित हो गया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
Advt.