पाकिस्‍तान ने टी20 विश्व कप के साथ ही न्‍यूजीलैंड, इंग्‍लैंड के खिलाफ सीरीज के लिए टीम घोषित की

Updated on 06-09-2021 09:39 PM
लाहौर। पाकिस्‍तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने यूएई और ओमान में होने वाली टी20 विश्व कप के साथ ही न्‍यूजीलैंड ओर इंग्‍लैंड के साथ होने वाली टी20 सीरीज के लिए अपनी 15 सदस्‍यीय टीम घोषित कर दी है। इस टीम की कप्तानी बाबर आजम करेंगे। खरा प्रदर्शन के बाद भी विश्व कप के लिए टीम में आसिफ अली और खुशदिल शाह को शामिल किया गया है, वहीं अनुभवी मोहम्‍मद आमिर को जगह नहीं मिली है जिसपर सभी हैरान हैं। आसिफ को इसी साल की शुरुआत में पाक टी20 टीम में जगह मिली थी। साल 2019 के बाद उन्‍होंने इस साल फरवरी में टी20 क्रिकेट में खेला था। आसिल ने अपने 4 मैचों में कुल 13 रन बनाए। वहीं पिछले 10 टी20 मैचों में एक बार ही नाबाद 67 रन की शानदार पारी खेली थी। इसी प्रकार खुशदिल ने भी इस साल दो  टी20 मैच खेलकर कुल 27 रन ही बनाए हैं। खुशदिल ने पिछले 10 लीग और घरेलू टी20 मैचों में केवल एक बार ही अर्धशतक लगाया है। 
टीम में बल्लेबाज फखर जमां, शाहनवाज दानी और उस्‍मान कादिर को रिजर्व खिलाड़ी के रूप पर शामिल किया गया है। टी20 विश्व कप में पाक टीम का पहला मुकाबला 24 अक्‍टूबर को भारत से होना है। वहीं विश्व कप से पहले पाक टीम को 25 सितंबर से 3 अक्‍टूबर तक न्‍यूजीलैंड के खिलाफ 5 टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी। इसके बाद 13 और 14 अक्‍टूबर को इंग्‍लैंड के साथ दो टी20 मैचों की सीरीज उसे खेलनी है। 
न्‍यूजीलैंड, इंग्‍लैंड और टी20 विश्व कप के लिए पाक टीम इस प्रकार है: 
बाबर आजम कप्‍तान, मोहम्‍मद रिजवान, आसिफ अली, खुशदिल शाह, मोहम्‍मद हफीज, शोएब मकसूद, आजम खान, इमाद वसीम, मोहम्‍मद नवाज, मोहम्‍मद वसीम, शाहदाब खान, हसन अली, हारिस राऊफ, मोहम्‍मद हसनैन, शाहीन अफरीदी। 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
नई दिल्ली: चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के हाथों मिली 5 विकेट की हार के बाद गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल काफी निराश…
 25 April 2026
नई दिल्ली: दिल्ली कैपिटल्स को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अपने अभियान को फिर से पटरी पर लाने के लिए शनिवार को यहां होने वाले मुकाबले में तालिका में शीर्ष पर…
 25 April 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का 33वां मैच गुजरात टाइटंस और आरसीबी के बीच खेला गया। इस मैच में गुजरात के कप्तान शुभमन गिल 32 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें आरसीबी के…
 25 April 2026
जयपुर: आईपीएल 2026 का 36वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों की टक्कर जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में होगी। इस मैदान पर यह…
 25 April 2026
नई दिल्ली: विराट कोहली ने आईपीएल में अपने 300 छक्के पूरे कर लिए हैं। गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में विराट ने 81 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 44 गेंदों की…
 24 April 2026
नई दिल्ली: पीएसएल में पाकिस्तान के दो स्टार तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी और हारिस रऊफ की जोरदार कुटाई हुई है। लीग का 35वां मुकाबला लाहौर कलंदर्स और कराची किंग्स के बीच…
 24 April 2026
नई दिल्ली: इस देश के करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों के लिए 24 अप्रैल का दिन किसी उत्सव से कम नहीं है, क्योंकि सचिन तेंदुलकर का जन्म 1973 में इसी दिन हुआ था।…
 24 April 2026
नई दिल्ली: मुंबई इंडियंस का आईपीएल 2026 में प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। टीम ने सीजन के अपने पहले मैच में जीत हासिल की थी। 2012 के बाद पहली बार मुंबई सीजन…
 24 April 2026
मुंबई: मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले गए हाई-वोल्टेज मुकाबले में मुंबई को अपने घर वानखेड़े स्टेडियम में 103 रनों की शर्मनाक हार झेलनी पड़ी। इस हार के…
Advt.