पाक आर्मी के खास जैद हामिद को इमरान समर्थकों ने गाड़ी से खींचकर पीटा, भूल गया गजवा-ए-हिंद वाला ख्वाब

Updated on 11-05-2023 07:20 PM
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद उनके समर्थकों ने सेना के खिलाफ जंग का ऐलान किया हुआ है। पूरे पाकिस्तान में सैन्य प्रतिष्ठानों पर हमले हो रहे हैं। पीटीआई समर्थकों के हौसले इतने बढ़े हुए हैं कि उन्होंने रावलपिंडी में पाकिस्तानी सेना के मुख्यालय पर भी हमला किया। इतना ही नहीं, लाहौर में कोर कमांडर के घर को आग लगा दी और मियांवाली एयरबेस के बाहर भी आगजनी की। इस दौरान पाकिस्तानी सेना और आईएसआई के खास जैद हामिद को भी इमरान खान समर्थकों ने कार से बाहर खींचकर लाठी-डंडों से जमकर पिटाई की। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है।

पाकिस्तानी सेना का समर्थक है जैद हामिद


जैद हामिद को पाकिस्तानी सेना और आईएसआई के सबसे बड़े समर्थकों में गिना जाता है। वो अक्सर टीवी पर लाल टोपी पहन पाकिस्तानी सेना के पक्ष में डींगे हांकते हुए दिखते हैं। जैद हामिद के निशाने पर हमेशा भारत होता है। वो भारतीय सेना और भारत की खुफिया एजेंसी रिसर्च एंड एनॉलसिस विंग (रॉ) से इतने डरते हैं कि हमेशा 'गजवा ए हिंद' का राग अलापते रहते हैं। जैद हामिद पाकिस्तानी सेना की झूठी तारीफों के अलावा दुनिया को परमाणु बम की धमकी भी देते रहते हैं।

कौन है लाल टोपी पहनने वाला जैद हामिद


जैद हामिद का पूरा नाम सैयद ज़ैद ज़मान हामिद है। वह एक घोर कट्टरपंथी, इस्लामी पोलिटिकल कमेंटेटर और प्रॉपगैंडा एक्सपर्ट है। दुनियाभर के प्रभावशाली मुसलमान हस्तियों की लिस्ट जारी करने वाले 'मुस्लिम 500' की सूची में भी जैद हामिद का नाम शामिल है। जैद हामिद का जन्म एक पाकिस्तानी सेना के अधिकारी के घर हुआ था। उनकी मां कश्मीरी मूल की थीं। जैद जिहाद का समर्थक है और कश्मीर में भारत विरोधी गतिविधियों का समर्थन करता है। उसका दावा है कि वो सोवियत-अफगान युद्ध लड़ चुका है, हालांकि इसका कोई सबूत नहीं है। वह पाकिस्तानी राजनीति के मामलों में सेना के हस्तक्षेप का खुले तौर पर समर्थन करता है। वह पाकिस्तान में लोकतंत्र के खिलाफ अभियान को भी चलाता है। वह सरकार की इस्लामी प्रणाली का भी समर्थन करता है।

भारत पर झूठे आरोप लगाता रहता है जैद हामिद

जैद हामिद का जन्म 14 मार्च 1964 को सिंध के कराची में हुआ था। उसने कराची में NED यूनिवर्सिटी ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में कंप्यूटर सिस्टम की पढ़ाई की है। ह अपने चार भाई-बहनों में दूसरे नंबर का है। उसके पिता 1965 और 1971 में भारत के खिलाफ युद्ध लड़ चुके हैं। वह भारत में हिंदू आतंकवाद का भी दावा करता रहा है। इतना ही नहीं, वह पाकिस्तान में होने वाले आतंकी हमलों में बिना सबूत भारत का हाथ होने का भी आरोप लगाता रहता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
Advt.