गृहयुद्ध' की आग में जल रहा पाकिस्‍तान, कश्‍मीर में G-20 के खिलाफ साजिश रच रहे जहरीले ब‍िलावल भुट्टो

Updated on 12-05-2023 07:00 PM
इस्‍लामाबाद: इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद पाकिस्‍तान में पीटीआई समर्थक देश को जला रहे हैं और पाकिस्‍तानी सेना पर हमले कर रहे हैं। पाकिस्‍तान में गृहयुद्ध जैसे हालात हैं और सबकी नजरें कोर्ट पर टिकी हुई हैं। इमरान खान को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई है लेकिन अभी तक उन्‍हें छोड़ा नहीं गया है और आज उन्‍हें फिर से पेश किया जा रहा है। एक तरफ पाकिस्‍तान जहां धधक रहा है, वहीं पाकिस्‍तानी विदेश मंत्रालय और उसके मंत्री बिलावल भुट्टो कश्‍मीर-कश्‍मीर की रट लगा रहे हैं। यही नहीं बिलावल भुट्टो कश्‍मीर में जी-20 की बैठक रोकने के लिए साजिशें रचने में जुट गए हैं।


बिलावल भु्ट्टो ने कश्‍मीर के अलगाववादी संगठन ऑल पार्टी हूर्रियत कॉन्‍फ्रेंस के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की है। बिलावल ने ट्टीट करके कहा कि हूर्रियत नेताओं से मैंने कश्‍मीर को लेकर बात की है। बिलावल ने एक बार फिर से कश्‍मीरियों के कथित आत्‍मनिर्णय के अधिकार का राग अलापा। इससे पहले बिलावल चीन और कई अन्‍य मुस्लिम देशों के राजदूतों से मुलाकात कर चुके हैं। दरअसल, बिलावल की पूरी कोशिश है कि चीन और तुर्की जैसे पाकिस्‍तान के दोस्‍त मुल्‍क कश्‍मीर में होने वाले जी-20 कार्यक्रम में हिस्‍सा नहीं लें।

भारत ने पाकिस्‍तान को दिया करारा जवाब


इस बीच ब्रिटेन ने पाकिस्‍तान को झटका देते हुए ऐलान कर दिया है कि वह कश्‍मीर में जी-20 सम्‍मेलन में हिस्‍सा लेगा। वहीं पाकिस्‍तान के संयुक्‍त राष्‍ट्र में राजदूत मुनीर अकरम ने भी कश्‍मीर को लेकर जहर उगला है। पाकिस्‍तानी राजदूत ने कश्‍मीर में जी-20 सम्‍मेलन कराए जाने का संयुक्‍त राष्‍ट्र में विरोध किया। पाकिस्‍तान ने दावा किया कि भारत दुनिया के 20 सबसे बड़े देशों के मंच का इस्‍तेमाल अपने राष्‍ट्रीय अजेंडे के लिए कर रहा है। उन्‍होंने कहा कि भारत इसके जरिए यह दिखाना चाहता है कि कश्‍मीर में हालात सामान्‍य है।

मुनीर अकरम ने जी-77 की बैठक में यह मुद्दा उठाया। भारत इस समय जी-20 का अध्‍यक्ष है और सितंबर में शिखर सम्‍मेलन का आयोजन होने जा रहा है। इस सम्‍मेलन में अमेरिकी राष्‍ट्रपति जो बाइडन समेत दुनिया के दिग्‍गज नेता हिस्‍सा लेने दिल्‍ली पहुंचेंगे। इससे पहले भारतीय राजदूत रुचिरा कंबोज ने जी-20 के अजेंडे को लेकर बैठक बुलाई थी। जी-20 से जुड़ा कार्यक्रम जहां श्रीनगर में होगा, वहीं यूथ 20 कार्यक्रम की बैठकें लेह में होने जा रही हैं। पाकिस्‍तानी राजदूत के इस जहरीले बयान पर भारतीय राजदूत ने करारा जवाब दिया और कहा कि भारत की कश्‍मीर नीति के बारे में दुनिया को पता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
Advt.