श्रीलंका के रास्‍ते पर पाकिस्‍तान, पेट्रोल खरीदने के लिए नहीं बचे हैं डॉलर, सबकुछ बंद होने की नौबत

Updated on 14-03-2023 10:03 PM
कराची: भयंकर आर्थिक संकट में घिरे पाकिस्‍तान के सामने अब नई मुसीबत पैदा हो गई है। जो ताजा खबरें आ रही हैं, उसके मुताबिक नौ मार्च तक देश का विदेशी मुद्राभंडार 4.3 अरब डॉलर पर था। जबकि ईधन के लिए जरूरी तेल और बाकी जरूरी सामान के आयात के लिए उसे मार्च से सितंबर तक कुल 8.5 अरब डॉलर चाहिए। अब यह रकम कहां से आएगी, यह सवाल सरकार के लिए सिरदर्द बन चुका है। एक रिपोर्ट पर अगर यकीन करें तो देश की स्थिति बिल्‍कुल श्रीलंका की तरह हो चुकी है जहां पर सबकुछ बंद होने की नाैबत हो गई है। पाकिस्‍तान की नजरें अब अंतरराष्‍ट्रीय मुद्राकोष (IMF) पर टिकी हैं जिसके साथ स्‍टाफ लेवल एग्रीमेंट पर इस हफ्ते कोई फैसला हो सकता है।
    सात महीने के लिए चाहिए डॉलर
    बिजनेस रिकॉर्डर की एक रिपोर्ट की मानें तो विदेशी मुद्रा भंडार का 38 फीसदी हिस्‍सा कच्‍चे तेल के आयात, 19 फीसदी हिस्‍सा गैस (MOGA) के लिए, 14 फीसदी हिस्‍सा एचएसडी फ्यूल के लिए चाहिए होगा। जबकि 27 फीसदी एलएनजी, एक फीसदी जेट फ्यूल के लिए ओर एक फीसदी प्‍लांट, मशीनरी और उपकरणों को चलाने के लिए जरूरी है। पेट्रोलियम मंत्रालय के सूत्रों के हवाले से वेबसाइट ने जानकारी दी है कि मंत्रालय की तरफ से सरकार को जरूरी रकम के बारे में बता दिया गया है। सरकार को यह जानकारी भी दी गई है कि अगले सात महीने के अंदर उसे रकम चाहिए होगी। अगर कोई प्रबंध नहीं किया गया तो फिर हालात मुश्किल हो जाएंगे।

    कहां से आएंगे डॉलर
    मार्च 2023 में पाकिस्‍तान को 1.078 अरब डॉलर की जरूरत है जिसमें से 366 मिलियन डॉलर कच्‍चे तेल के लिए चाहिए। जबकि 298 मिलियन डॉलर गैसोलिन फ्यूल, 49 मिलियन डॉलर एचएसडी, 300 मिलियन डॉलर एलएनजी, आठ मिलियन डॉलर जेट फ्यूज के लिए, तीन मिलियन डॉलर एलपीजी, 23 मिलियन डॉलर प्‍लांट मशीनरी और उपकरणों के लिए चाहिए जबकि 1.3 मिलियन डॉलर्स बाकी जरूरतों के लिए चाहिए। मार्च से लेकर सितंबर महीने तक इस रकम में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। अब इस रकम का जुगाड़ कहां से होगा यह सरकार को नहीं मालूम है।
    जो बाइडेन देंगे मदद
    पाकिस्‍तान पर मौजूद आर्थिक संकट को देखकर अमेरिका के राष्‍ट्रपति जो बाइडेन का दिल भी पसीज गया है। बाइडेन ने तय किया है कि वह पाकिस्‍तान को 82 मिलियन डॉलर की मदद करेंगे। बाइडेन प्रशासन की मानें तो पाकिस्‍तान को यह मदद विनाशकार बाढ़ से उबरने के लिए दी जाएगी। अमेरिका के विदेश विभाग के मुताबिक यह मदद पाकिस्‍तान के प्राइवेट सेक्‍टर को आगे बढ़ाने के मकसद से दी जाएगी। साथ ही इससे लोकतांत्रित संगठनों को भी सहायता होगी।

    कैसे होगी पाकिस्‍तान की मदद
    बाइडेन प्रशासन के मुताबिक पाकिस्‍तान को यह रकम उसके वित्‍तीय वर्ष के दौरान मिलेगी जो अक्‍टूबर से शुरू हो रहा है। साल 2022 में यह आंकड़ा 39 मिलियन डॉलर था। पाकिस्‍तान को 17 मिलियन डॉलर की रकम भी मिलेगी। यह रकम उसे इंटरनेशनल नारकोटिक्‍स एंड लॉ एनफोर्समेंट कैटेगरी के तहत मिलेगी। जबकि 3.5 अरब डॉलर की रकम अंतरराष्‍ट्रीय मिलिट्री एजुकेशन और ट्रेनिंग कैटेगरी के तहत उसे दी जाएगी।

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     07 August 2026
    इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
     07 August 2026
    इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
     07 August 2026
    ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
     07 August 2026
    बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
     07 August 2026
    इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
     05 August 2026
    नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
     05 August 2026
    कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
     05 August 2026
    इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
     05 August 2026
    वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
    Advt.