पाकिस्तान के पास या तो तुर्की या एक और म्‍यांमार बनने के ऑप्‍शन, इमरान खान का सेना पर हमला

Updated on 04-04-2023 06:38 PM
लाहौर: पाकिस्तान की सेना पर नये सिरे से प्रहार करते हुए अपदस्थ प्रधानमंत्री इमरान खान ने सोमवार को कहा कि देश के पास दो विकल्प बचे हैं--तुर्की की राह पर चले, या एक और म्यांमार बन जाए। म्यांमार में, सेना ने लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित आंग सान सू की की सरकार को 2021 में अपदस्थ कर दिया, जबकि तुर्किये में 2016 में राष्ट्रपति रेसेप तैयब एर्दोगान की सरकार गिराने की खूनी सैन्य तख्तापलट की योजना लोगों के सड़कों पर उतरने और सत्ता में बदलाव का प्रतिरोध करने के बाद नाकाम हो गई थी।
पाकिस्‍तान सेना पर निशाना
पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ के प्रमुख ने सोमवार को एक ट्वीट में कहा, ‘‘आज, हम अपने संवैधानिक इतिहास में एक अहम मोड़ पर खड़े हैं, जहां हम तुर्किये जैसा हो सकते हैं या एक और म्यांमार बन सकते हैं। हर किसी को यह फैसला करना चाहिए कि क्या वे उनकी पार्टी की तरह संविधान, कानून का शासन और लोकतंत्र के साथ हैं; या एक भ्रष्ट माफिया, जंगल राज और फासीवाद के साथ हैं।’’पाकिस्तानी सेना ने देश के करीब 75 वर्षों के इतिहास में आधे से अधिक समय तक शासन किया है और सुरक्षा एवं विदेश नीति के विषयों में अपनी शक्तियों का इस्तेमाल किया है। पिछले साल अप्रैल में अपने खिलाफ लाये गये एक अविश्वास प्रस्ताव के जरिये सत्ता से बेदखल होने के बाद से खान की सैन्य प्रतिष्ठान के साथ तकरार जारी है।


चुनाव न होने देने की स‍ाजिश
खान ने कहा कि पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) और इसके सहयोगी दल देश में अभी या अक्टूबर में चुनाव नहीं होने देना चाहते । क्रिकेटर से राजनेता बने खान ने कहा कि फरार नवाज शरीफ लंदन में हैं और पाकिस्तान के प्रधान न्यायाधीश तथा शीर्ष न्यायालय के अन्य न्यायाधीशों को खुलेआम धमकियां दे रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हम उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीशों पर दबाव बनाने की इस आयातित सरकार की फासीवादी तरकीबों के आलोक में शीर्ष न्यायालय और संविधान के साथ खड़े हैं।’’

मंगलवार को आएगा फैसला

प्रधान न्यायाधीश उमर अता बंदियाल की अध्यक्षता वाली शीर्ष न्यायालय की तीन सदस्यीय पीठ चुनाव से जुड़े मामले की सुनवाई कर रही है और मंगलवार को फैसला सुनाये जाने की संभावना है। गृहमंत्री राणा सनाउल्ला ने कहा कि सरकार प्रधान न्यायाधीश बंदियाल और पीठ के दो अन्य सदस्यों-न्यायमूर्ति इजाज उल अहसन तथा न्यायमूर्ति मुनिब अख्तर के खिलाफ एक मामला लाने पर विचार कर रही है। पीएमएल-एन और इसके सहयोगियों ने आरोप लगाया है कि ऐसा माना जा रहा है कि प्रधान न्यायाधीश बंदियाल और कुछ अन्य न्यायाधीश इमरान खान की पार्टी का समर्थन कर रहे हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
Advt.