कश्मीर में पाकिस्तान खून बहा रहा, यहां मैच खेला जा रहा है, टी-20 पर ओवैसी ने पीएम मोदी पर कसा तंज

Updated on 19-10-2021 08:33 PM

हैदराबाद एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने आगामी 24 अक्टूबर को भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले टी-20 मैच को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। ओवैसी ने कहा कि पाकिस्तान कश्मीर में मासूम लोगों की और जवानों की जान ले रहा है और यहां क्रिकेट का मैच खेला जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पुराने बयानों का जिक्र करते हुए ओवैसी ने कहा कि क्या मोदी जी ने यह बात नहीं कही थी कि फौज मर रही है और मनमोहन सिंह की सरकार बिरयानी खिला रही है। पाकिस्तान कश्मीर में भारतीयों की जान से टी-20 खेल रहा है। हमारे 9 सैनिक शहीद हो गए हैं और आप टी-20 खेलेंगे?


ओवैसी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो चीजों पर कभी नहीं बोलते हैं। पहला पेट्रोल-डीजल के दाम और दूसरा चीन। चीन हमारे घर में घुसकर बैठा है। लद्दाख से लेकर उत्तराखंड और अरुणाचल प्रदेश हर जगह हमारी जमीन कब्जा ली है। हमारी फौज के 9 सिपाही मारे गए और 24 तारीख को भारत-पाकिस्तान का टी20 मैच खेलेंगे। यह कैसी विरोधाभासी स्थिति है। एक जनसभा को संबोधित करते हुए ओवैसी ने कहा, अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद कहा जा रहा था कि अब कश्मीर में सब कुछ सुधर जाएगा। लेकिन क्या हुआ।

पाकिस्तान टार्गेटेड किलिंग कर रहा है। मासूम लोगों की जानें जा रही हैं। गृहमंत्री अमित शाह क्या कर रहे हैं? आईबी क्या कर रही है?
हवा-हवाई दावे किए जा रहे हैं। आतंकवाद पर अब तक कोई कारगर पॉलिसी तैयार नहीं की जा सकी है। जम्मू-कश्मीर में आतंकियों ने अब तक 12 नागरिकों की हत्या की है। इसमें बाहर के नागरिक भी शामिल हैं। इसके अलावा नौ जवान मुठभेड़ों में शहीद हुए हैं। कुल 13 मुठभेड़ों में 14 आतंकियों को मारा गया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 June 2026
स्टॉकहोम/नई दिल्ली: हथियारों पर नजर रखने वाली ग्लोबल संस्था SIPRI की ताजा रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत ने कम से कम 12 परमाणु हथियार लाइव तैनात कर…
 09 June 2026
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में टीएमसी की करारी हार के बाद पूरी पार्टी जहां मुश्किल दौर में फंसी है तो वहीं दूसरी ओर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के चयन के मामले…
 09 June 2026
पटनाः बिहार सरकार की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी बंगले को खाली करने के लिए अल्टीमेटम दिया गया है। यह बंगला…
 09 June 2026
लखनऊ, 8 जून, नई दिल्ली- INDIA ब्लॉक की दिल्ली में बैठक हुई। 25 राजनीतिक दल इसमें शामिल हुए। यूपी से सपा प्रमुख अखिलेश यादव शामिल हुए। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने…
 09 June 2026
इम्फाल, मणिपुर में 3 साल से जातीय हिंसा चल रही है। राज्य में पूरी तरह शांति नहीं है। सोमवार को कांगपोकपी जिले के पोंग्रिंगलॅान्ग रोंग्मेई नगा गांव में कुकी उग्रवादी संगठन…
 09 June 2026
मुंबई, बॉम्बे हाईकोर्ट के पूर्व जज जस्टिस गौतम पटेल का दावा है कि उन्हें और उनके परिवार को पिछले करीब 10 महीनों से धमकियां मिल रही हैं। पूर्व जज का दावा…
 09 June 2026
नई दिल्ली, भारत ने पहली बार 12 परमाणु हथियार मोर्चे पर तैनात किए हैं। देश का परमाणु हथियारों का भंडार भी 180 से बढ़कर 190 हो गया है। स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस…
 08 June 2026
शामली: उत्‍तर प्रदेश के शामली में चर्चित धर्म परिवर्तन मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। कारोबारी और केमिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष देवराज मलिक के बेटे आयुष मलिक के…
 08 June 2026
चेन्नेई: तमिलाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय ने सोमवार को नॉर्वे चेस चैंपियनशिप जीतकर देश का नाम रोशन करने वाले ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंदा और उनके परिवार से मुलाकात की। इस दौरान…
Advt.