पाकिस्तान बोला- राम मंदिर भारतीय लोकतंत्र पर कलंक यह मुस्लिमों को दरकिनार करने की कोशिश

Updated on 23-01-2024 01:12 PM

पाकिस्तान ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की निंदा की है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा- हम अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन की निंदा करते हैं। यह मंदिर बाबरी मस्जिद को तोड़कर बनाया गया है।

ध्वस्त मस्जिद की जगह पर बना मंदिर आने वाले समय में भारतीय लोकतंत्र के माथे पर कलंक की तरह बना रहेगा। भारत में बढ़ती 'हिंदुत्व' विचारधारा धार्मिक सद्भाव और क्षेत्रीय शांति के लिए बड़ा खतरा है। ऐसा करके भारत मुस्लिमों को दरकिनार करने की कोशिश कर रहा है।

पाकिस्तान ने कहा- सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर अफसोस
पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने कहा- सदियों पुरानी बाबरी मस्जिद को 6 दिसंबर 1992 को चरमपंथियों की भीड़ ने तोड़ दिया था। अफसोस की बात है कि भारत की सुप्रीम कोर्ट ने न सिर्फ इसके लिए जिम्मेदार अपराधियों को बरी कर दिया, बल्कि ध्वस्त मस्जिद की जगह पर एक मंदिर के निर्माण की भी अनुमति दे दी।

भारत में कई मस्जिदों पर खतरा बना हुआ है
पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में कहा- यह मामला 31 साल से चल रहा है। आज मंदिर का उद्घाटन हुआ। यह दिखाता है कि भारत में एक समुदाय को बढ़ावा दिया जा रहा है।

यह भारतीय मुसलमानों को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक रूप से हाशिए पर धकेलने के लिए चल रही कोशिशों में से एक है। वाराणसी में ज्ञानवापी मस्जिद और मथुरा में शाही ईदगाह मस्जिद समेत कई मस्जिदों पर खतरा बना हुआ है। इन्हें भी तबाह किया जा सकता है।

उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्रियों पर भी निशाना
पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्रियों पर भी निशाना साधा। कहा- दो प्रमुख भारतीय राज्यों- उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्रियों ने बाबरी मस्जिद के विध्वंस और राम मंदिर के उद्घाटन को पाकिस्तान के कुछ हिस्सों पर दोबारा कब्जा करने की दिशा में पहला कदम बताया है। अंतरराष्ट्रीय समुदाय को भारत में बढ़ते इस्लामोफोबिया, हेट स्पीच और हेट क्राइम पर ध्यान देना चाहिए।

इस्लामी विरासतें बचाए भारत सरकार
संयुक्त राष्ट्र और अन्य अंतरराष्ट्रीय संगठनों को भारत में इस्लामी धरोहरों को चरमपंथी समूहों से बचाने और भारत में अल्पसंख्यकों के धार्मिक-सांस्कृतिक अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए। पाकिस्तान इसके लिए भारत सरकार से आग्रह करता है।

पाकिस्तान से अयोध्या लाया गया 3 नदियों का जल
भगवान राम का पाकिस्तान की तीन पवित्र नदियों से जलाभिषेक किया गया। 20 जनवरी को पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) से 3 नदियों का जल अयोध्या लाया गया। कर्नाटक के बेंगलुरु में रहने वाले मंजूनाथ शर्मा ने तीनों पवित्र नदियों के जल को श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को सौंपा। मंजूनाथ जैव शारदा कमेटी के सदस्य हैं।

मंजूनाथ शर्मा ने बताया- भारत देश में गंगा, यमुना, गोदावरी, सरस्वती, नर्मदा, सिंधु और कावेरी इन 7 नदियों का महत्व है। जिसका वर्णन पुराणों में भी मिलता है। सरस्वती, सिंधु और कावेरी पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर प्रांत में हैं। इन नदियों का जल लेकर अयोध्या आया हूं। जिसे ट्रस्ट को सौंपा गया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 September 2024
मेलबर्न: ताइवान से लेकर लद्दाख तक चल रहे तनाव के बीच एशिया में सबसे शक्तिशाली देशों की लिस्‍ट आ गई है। भारत रूस और जापान को पीछे छोड़ते हुए एशिया में…
 24 September 2024
ओटावा: कनाडा की जस्टिन ट्रूडो के नेतृत्व वाली सरकार ने एक बार फिर विदेशियों की बढ़ती संख्या के मामले को उठाया है। ट्रूडो सरकार में इमिग्रेशन मिनिस्टर मार्क मिलर ने विदेशी…
 24 September 2024
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका दौरे के तीसरे दिन यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से मुलाकात की। 32 दिन के भीतर ये दोनों नेताओं की दूसरी मुलाकात रही। मोदी 23…
 24 September 2024
श्रीलंका के नए राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने कहा है कि वे भारत और चीन के बीच सैंडविच बनकर नहीं रहना चाहते हैं। मोनोकल मैग्जीन को दिए इंटरव्यू में अनुरा…
 22 September 2024
बेरूत: इजरायल डिफेंस फोर्स (आईडीएफ) ने कहा है कि उसके शुक्रवार को लेबनान में किए गए हमले में हिजबुल्लाह की राडवान फोर्स के कई शीर्ष कमांडर मारे गए हैं। हमले में…
 22 September 2024
इस्लामाबाद: इस्लाम के प्रचार के नाम पर अपने भाषणों से नफरत फैलाने वाला भगोड़ा जाकिर नाईक पाकिस्तान जा रहा है। जाकिर नाईक की पाकिस्तान यात्रा ऐसे समय हो रही है, जब…
 22 September 2024
वॉशिंगटन: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को अमेरिका में क्वाड शिखर सम्मेलन की शुरुआत में चीन पर निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा कि क्वाड एक्टिव रहने के लिए बना है…
 22 September 2024
कोलंबो: श्रीलंका के चुनाव में नेशनल पीपुल्स पावर (NPP) के नेता अनुरा कुमारा दिसानायके श्रीलंका के 9वें कार्यकारी राष्ट्रपति बनने वाले हैं। शुरुआती डाक मतदान परिणामों के आधार पर उनकी बढ़त…
 22 September 2024
वॉशिंगटन: अमेरिका में क्वाड की मीटिंग हुई। इस मीटिंग में परोक्ष रूप से पाकिस्तान का भी जिक्र आया। क्वाड समूह के नेताओं ने शनिवार को मुंबई के 26/11 आतंकी हमले और…
Advt.