पाकिस्तान ने रोका व्यापार, हम बातचीत के लिए तैयार... भारत के डिप्टी उच्चायुक्त ने जमकर सुनाया

Updated on 18-03-2023 08:54 PM
इस्लामाबाद: भारत और पाकिस्तान के संबंध हमेशा से ही खराब रहे हैं। लेकिन पिछले कुछ वर्षों में देखा गया है कि दोनों के संबंध और भी ज्यादा निचले स्तर पर पहुंचे हैं। पाकिस्तान ने कंगाली के बावजूद भारत से व्यापार बंद कर दिया। नतीजा ये हुआ कि स्थिति और भी बिगड़ गई। अब पाकिस्तान को उसके ही देश में भारत के उप उच्चायुक्त डॉ एम सुरेश कुमार ने सुना दिया है। उन्होंने कहा कि भारत ने कभी भी अपने पड़ोसी देशों के साथ व्यापार बंद नहीं किया है, लेकिन पाकिस्तान की ओर से व्यापारिक गतिविधियों को सस्पेंड किया गया। भारत चाहता है कि ये फिर शुरू हों।


लाहौर चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (LCCI) में बोलते हुए उन्होंने जोर देकर कहा कि पारगमन व्यापार बेहद महत्वपूर्ण था, क्योंकि सेंट्रल एशिया एक बड़ा बाजार है और भारत को यहां तक पहुंचना है। ठीक इसी तरह मध्य एशिया को भी भारत पहुंचने की जरूरत थी। भारत को सबसे महत्वपूर्ण देश बताते हुए उन्होंने कहा कि भारत जल्द ही दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगी। उन्होंने कहा, 'हमारा सर्विस सेक्टर विकसित हुआ है और हम अब इलेक्ट्रॉनिक्स और ऑटोमोबाइल की मैन्युफैक्चरिंग में लगे हैं।'

30 हजार वीजा दिया जा रहा

उन्होंने आगे कहा कि भारत हमेशा से पाकिस्तान के साथ अच्छे रिश्ते चाहता है। उन्होंने कहा, 'हम भूगोल नहीं बदल सकते, दोनों देश पड़ोसी ही रहेंगे। इसलिए यह देखना बेहतर होगा कि हम अपनी समस्याओं का समाधान कैसे कर सकते हैं। अपनी स्थिति कैसे बदल सकते हैं। हम सामान्य संबंधों की ओर बढ़ना चाहते हैं।' उन्होंने आगे कि कोरोना के कारण वीजा की संख्या में कमी आई थी, लेकिन अब हर साल 30 हजार से ज्यादा वीजा जारी किए जा रहे हैं। मेडिकल वीजा भी दिया जा रहा है।

भारत में बढ़ रहा स्टार्टअप

एक समय जब पाकिस्तान में संकट है तब उन्होंने भारत के स्टार्टअप की बड़ाई की है। उन्होंने कहा, 'भारत में स्टार्टअप बढ़ रहा है। परंपरागत रूप से हम सिर्फ सर्विस सेक्टर के क्षेत्र में थे। अगर हम कर सकते हैं तो आखिर पाकिस्तान क्यों नहीं।' उन्होंने आगे कहा कि अगर हम ऑटो सेक्टर की बात करें तो दुनिया की सबसे बड़ी ऑटो कंपनियां भारत में काम कर रही हैं। देश के उद्योग को फायदा हो, इसलिए हमने आयात होने वाले वाहनों पर भारी टैक्स लगाया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
Advt.