पाकिस्तान को शक- भारत ने करवाई डॉन सरफराज की हत्या:मंत्री बोले- 2 बाइक सवारों ने किया हमला

Updated on 16-04-2024 02:46 PM

पाकिस्तान के इंटीरियर मिनिस्टर (गृह मंत्री) मोहसिन नकवी ने अंडरवर्ल्ड डॉन अमीर सरफराज की मौत में भारत का हाथ होने की आशंका जताई है। नकवी ने कहा है कि पिछले दिनों हुई हत्याओं में भी भारत सीधे तौर पर शामिल था। इस हत्या में भी वैसा ही पैटर्न नजर आ रहा है।

सोमवार को लाहौर में मीडिया से बात करते हुए नकवी ने कहा, "पाकिस्तान में पिछले दिनों में हुई कई हत्याओं में भारत के शामिल होने की आशंका है। हालांकि, पुलिस अभी इस मामले में जांच कर रही है। इसलिए कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।"

पाकिस्तान के मंत्री के आरोप पर फिलहाल भारत सरकार की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ दर्ज की FIR
दरअसल, रविवार (14 अप्रैल) को दो अज्ञात हमलावरों ने अमीर सरफराज की गोली मारकर हत्या कर दी थी। अमीर उस समय लाहौर के इस्लामपुरा में अपने घर में था, जब उस पर हमला हुआ। हमलावरों ने घर की घंटी बजाई और जैसे ही अमीर दरवाजा खोलने बाहर आया, उस पर पास से फायरिंग कर दी। इसके बाद अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई।

अमीर सरफराज के भाई जुनैद सरफराज की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात हमलावरों पर केस दर्ज कर लिया है। पंजाब प्रांत की सरकार ने केस को पुलिस के काउंटर-टेररिज्म डिपार्टमेंट को ट्रांसफर कर दिया है, जो ISI का ही एक हिस्सा माना जाता है।

अमीर पर सरबजीत को मारने का आरोप
माना जाता है कि अमीर सरफराज और उसके साथी ने ISI के इशारे पर साल 2013 में लाहौर जेल में बंद भारतीय नागरिक सरबजीत सिंह की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। यह हत्या भारत में अफजल गुरु की फांसी के 2 महीने बाद हुई थी। अफजल 2001 के संसद हमले का मास्टरमाइंड था।

दिसंबर 2018 में पाकिस्तान की एक कोर्ट ने सबूतों की कमी का हवाला देते हुए सरबजीत की हत्या के आरोपियों को रिहा कर दिया था। उनमें अमीर सरफराज और मुद्दसर शामिल थे। किसी ने भी इन दोनों के खिलाफ गवाही नहीं दी थी।

पाकिस्तान लगाता रहा है भारत पर टारगेट किलिंग के आरोप
पाकिस्तान भारत पर टारगेट किलिंग का आरोप लगाता रहा है। पाकिस्तान का कहना है कि भारत गैर कानूनी तरीके से उसके नागरिकों को मार रहा है। वहीं पाकिस्तान के इन आरोपों को भारत के विदेश मंत्रालय ने झूठ और प्रोपेगैंडा बताया है। आरोपों पर भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा है, "टारगेट किलिंग करना भारत की विदेश नीति में नहीं है।"

पाकिस्तान में पिछले कुछ महीनों में कई आतंकी ढेर
पिछले कुछ समय से पाकिस्तान में कई आतंकियों को अज्ञात हमलावरों द्वारा मारा जा रहा है। ब्रिटिश अखबार 'द गार्जियन' की हाल ही में आई एक रिपोर्ट में इन टारगेट किलिंग के लिए भारत को जिम्मेदार बताया गया था। अखबार ने दावा किया था कि भारत सरकार ने विदेशी धरती पर रहने वाले आतंकवादियों को खत्म करने की रणनीति के तहत पाकिस्तान में कई लोगों की हत्या की।

रिपोर्ट में लिखा गया था, "2019 में हुए पुलवामा हमले के बाद से भारतीय खुफिया एजेंसी RAW ने 20 हत्याएं करवाईं। इन सभी को भारत अपना दुश्मन मानता था। भारत पर हाल ही में कनाडा और अमेरिका में सिखों की हत्या के आरोप लगे। इसके बाद यह पहली बार है जब किसी भारतीय इंटेलिजेंस ऑपरेटिव ने पाकिस्तान में चलाए जा रहे भारतीय ऑपरेशन पर बात की।"

दावा- भारत मोसाद और KGB से प्रेरणा ले रहा
'द गार्जियन' ने लिखा था, "एक भारतीय इंटेलिजेंस ऑपरेटिव ने हमें बताया कि इस तरह के ऑपरेशन को करने में सरकार के अप्रूवल की जरूरत होती है। भारत को ऐसा करने के लिए इजराइली खुफिया एजेंसी मोसाद और रूसी खुफिया एजेंसी KGB से प्रेरणा मिली। दोनों एजेंसियों को विदेशी धरती पर हत्याओं से जोड़ा जाता है।"



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
Advt.